Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- नगर निकायः नामांकन प्रक्रिया शुरू-डीएम ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से प्रारम्भ हो गई है। नगरपालिका अध्यक्ष व सभासद पद के लिए कचहरी में नामांकन पत्र दाखिल किए जायेंगे, जबकि चरथावल व पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन व सभासद पद के पर्चे सदर तहसील में भरे जा रहे हैं। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कचहरी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नगरपालिका के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। पुरकाजी और चरथावल के लिए तहसील सदर में नामांकन हो रहें हैं। पहले चरण के निकाय चुनाव के लिए मुजफ्फरनगर में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। मुजफ्फरनगर पालिका सीट के लिए कलेक्ट्रेट में और नगर पंचायत पुरकाजी और चरथावल के लिए सदर तहसील में नामांकन की व्यवस्था की गई है।

नामांकन आज से १७ अप्रैल तक होंगे और जनपद के १० निकायों में ४ मई को पहले चरण का मतदान होगा।जिले की दो नगरपालिका और आठ नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद चुनाव के लिए जिले में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, आज से १७ अप्रैल तक नामांकन होंगे, जबकि २० अप्रैल को नाम वापसी होगी । सभी दस निकाय में ४ मई को मतदान और १३ मई को मतगणना होगी।

मुजफ्फरनगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट में नामांकन हो रहें हैं, जबकि वार्ड १-६ और ७ से १२ सदस्य पद के लिए न्यायालय चकबंदी उपसंचालक, वार्ड १९ से २४ और २५ से ३० के लिए एडीएम प्रशासन कोर्ट में नामांकन पत्र जमा किए जा रहे हैं, जबकि वार्ड ३१ से ३६ और ३७ से ४२ के लिए न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कलेक्ट्रेट में नामांकन होंगे। वार्ड ४३ से ४८ और वार्ड १९ से ५५ के नामांकन न्यायालय चकबंदी अधिकारी कलेक्ट्रेट में होंगे।
नगर पंचायतों में आरक्षण की घोषणा के साथ ही अब चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

निकाय चुनाव में मुजफ्फरनगर शहर सीट सामान्य महिला हेतु आरक्षित, भोकरहेड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट अनुसूचित जाति महिला और सिसौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि नगर पंचायत चरथावल, मीरापुर और पुरकाजी अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है। वहीं बुढाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + six =