संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar-बारिश होने से गर्मी से मिली राहत- कांवड़ पटरी पर हुआ जलभराव, २ दिन में १० मिमी. से अधिक बारिश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar)। मानसून ने दस्तक दे दी है। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिल रही है। हालांकि कांवड़ पटरी पर जलभराव हो गया। बावजूद तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत ली। किसानों के लिए भी बारिश किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही। २ दिनों के भीतर १० मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सुबह का तापमान २२ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मुजफ्फरनगर में मानसून आ गया लगता है। रविवार को हल्की बारिश होने के बाद सोमवार को झमाझम बरसात हुई। अचानक घटा खाने के बाद पानी बरसने लगा। सड़कों पर जा रहे हैं लोग भीग गए। तापमान गिरने से लोगों को आनंद की अनुभूति हुई। ४ जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू होने वाली है। सोमवार कोई झमाझम बारिश के चलते सरवट स्थित कावड़ मार्ग पर पानी भर गया। २ दिनों के भीतर जिले में १० मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

फसलों के लिए वरदान साबित होगी बारिश

मौसम विभाग के अधिकारी पान सिंह का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। बारिश का लाभ धान की पौध लगाने के साथ-साथ खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को भी होगा। बारिश से बागवानी को भी लाभ पहुंचेगा।
 जिले में पिछले दो दिनों से हो रही हुई बारिश से नागरिकों को राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। शहर के नीचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
बारिश के चलते कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। बारिश फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है। पिछले दिनों उमस और गर्मी से लोगों का सामना हुआ था। अभी उसमभरा मौसम ही बने रहने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन गत दिवस से हो रही बारिश से  कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
दोपहर के वक्त हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। दोपहर के वक्त हुई बारिश से लोगों ने राहत की संास ली। पिछले कईं दिनो से भीष्ण गर्मी और तपिश झेल रहे लोग बारिश की इन्तजार मे थे। कि वर्षा हो जाए तो गर्मी से निजाद मिले। मानसून की दस्तक से किसानो के चेहरे खिल उठे। किसानो का कहना है कि तेज बारिश से खेती को लाभ नही होता।
तेज बारिश की जगह यदि रूक-रूक कर बारिश हो जाए तो वह फसल के लिए काफी लाभकारी है। बारिश से शहर मे कई स्थानो पर सडकें जलमग्न हो गई। बताया जाता है कि शहर की निचली बस्तियों मे बरसात का पानी भर गया। जिस कारण मौहल्लावासियों को परेशानी का सामना करना पडा। पिछले दो तीन दिनो से रूक रूक कर हो रही बारिश से गर्मी से परेशान हो इधर-उधर घूम रहे पशु पक्षियों ने भी राहत महसूस की।  

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =