अंतर्राज्यीय स्तर का गैंग -तीन महिलाओं सहित सात लोग गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने हरियाणा के दो युवकों को बंधक बनाकर उन्हे रेप के झूठे मामले में फसाने की धमकी देकर दस लाख रूपयों की मांग करने वाली तीन महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि हरियाणा के गन्नौर जनपद के गांव खेडी गुर्जर निवासी राकी पुत्र जयभगवान और उसका चचेरा भाई विनोद पुत्र लालचंद गन्नौर बस स्टेंड से किराये पर इको गाडी चलाने का काम करते है।
थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय स्तर का गैंग गिरफ्तार किया गया गैंग की महिला सदस्य लिफ्ट मांगकर पीड़ित व्यक्ति के द्वारा फर्जी अश्लील वीडियो बनाने का नाटक करती थी।ब्लैकमेलर गैंग की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए @muzafarnagarpol सीओ सिटी हरीश भदौरिया. @Uppolice pic.twitter.com/vXtBZfdE3s
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 17, 2020
15 जून की रात्रि दोनों अपनी गाडी लेकर सोनीपत जा रहे थे। गन्नौर बस स्टेंड पर रोहतक निवासी सानिया और रेणू ने उन्हे रोका और यह कहते हुए कि उनका रिश्तेदार मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती है देनों को मुजफ्फरनगर लेकर आ गये।
जिला चिकित्सालय के सामने इंतजार और मुकेश नामक महिला बुलेअ बाइक पर आये वह इन सभी को लेकर केवलपुरी स्थित वकील के मकान में ले गये जहां ब्रिजा कार में सवार होकर चांद, इस्माइल और दिनेश आये। उक्त सभी ने विनोद और राकी के साथ मारपीट की और राकी को जबरन महिला के साथ उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिये।
जिसके बाद दोनों को रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर दस लाख रूपयों की मांग की गयी। पीडितों से उनके घर फोन कराया गया। आज तड़के राकी यह बहाना बनाकर कि उसके परिवार वाले पैसे लेकर आ रहे है बंधक बनाये गये स्थान से निकला और सीधे पुलिस के पास जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने रूडकी रोड स्थित एक स्कूल के पास से बंधक बनाये गये विनोद को उसकी गाडी सहित बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ब्रेजा कार, बुलेट बाइक व शस्त्र बरामद किया है।
