Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- स्व. चौधरी अजित सिंह को किया याद, जिला कार्यालय पर हवन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्व रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर रालोद के जिला कार्यालय पर हवन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री की जयंती पर १२ से १९ फरवरी तक जनपद में अभियान चलाकर पार्टी कार्यकर्ता लोगों को चौधरी अजीत सिंह के किसान हित में किए गए कार्यों की याद दिलाएंगे।

किसान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर रविवार को महावीर चौक स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि १२ फरवरी से १९ तक गांव देहात में पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा किसानों, मजदूरों और जनता के हितों में किए गए कार्यों की जानकारी जनता को गांव-गांव घर-घर जाकर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि चौधरी साहब ने इस प्रदेश के अंदर ५० से अधिक चीनी मिलें लगवाईं। कई बार उन्होंने गन्ने की लड़ाई को लड़ा था। किसान आंदोलन को बचाने में चौधरी साहब की अहम भूमिका थी। उनके अधूरे रह गए कार्यों को करने के लिए हम चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद मंडल अध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय, विकास कादयान आदि नेता शामिल रहे।

२७ को कमिश्नरी पर होगा प्रदर्शन

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि किसान संदेश अभियान के तहत पिछले ५० दिनों से उत्तर प्रदेश के किसान अपने तीन समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित हो। पुराने गन्ने का भुगतान, आवारा पशुओं का समाधान की मांगों को लेकर २७ फरवरी को मंडलायुक्त कार्यालय पर लोक दल के कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21113 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =