Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- मेदांता की और से स्वास्थ शिविर का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के मध्याम् से एक निशुल्क चिकित्सा स्वास्थय शिविर का आयोजन जनपद मुजफ्फरनगर के रोटरी क्लब सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया ।इस निशुल्क स्वास्थय शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सैय्यद अहमद, छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष मजूमदार एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुर ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

शिविर का उदघाटन भूतपूर्व जिला गवर्नर एवम वरिष्ठ रोटरी सदस्य कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने विधिवत कर लोगो को संबोधित करते हुए आज के समय मे अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए रोटरी परिवार के सदस्यों को प्रोत्साहित किया और मेदांता परिवार को धन्यवाद दिया। चिकित्सकों ने उपस्थित मरीजों को हृदय, छाती के विषय में जानकारी प्रदान की एवं साथ साथ अपने खान पान को नियंत्रित कर हृदय, छाती एवं शरीर के महत्वपूर्ण अंगो को कैसे स्वस्थ रखे, उक्त विषय में जानकारी प्रदान की गई। डॉ. सैय्यद और डॉ. आशीष मजूमदार ने बताया कि ज्यादातर लोग कार्डियोवैस्कुलर बीमारी (सीवीडी) से अनजान रहते हैं, जो एक साइलेंट किलर है और बिना किसी चेतावनी के हमला करता है।

इंडियन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, हृदय रोग अन्य जनसांख्यिकीय की तुलना में कम उम्र में भारतीयों को प्रभावित करता है। यह पिछले कुछ दशकों में जीवनशैली में बदलाव के कारण हो रहा है। इसके अलावा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में हृदय रोग से होने वाली सभी मौतों का लगभग पांचवां हिस्सा है।

साथ साथ डॉ. सैय्यद और डॉ. आशीष मजूमदार ने दिल के अनुकूल दिनचर्या की मूल बातें विस्तारपूर्वक समझाई उन्होंने बताया कि सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण शारीरिक रूप से सक्रिय रहना है। चलने और व्यायाम करने के कारण खोजें साथ ही समान रूप से संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। कैलोरी की संख्या सीमित करें, स्वादिष्ट भोजन के बजाय पौष्टिक भोजन करें।

अपना वजन, कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह और रक्तचाप की नियमित जांच कराते रहे। धूम्रपान न करना इस सब को नियंत्रित करने में मदद करता है। अंत में, योग और ध्यान की उपेक्षा न करें, चिकित्सा शिविर में ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, ईसीजी (हृदय की जाँच) पीएफटी (फेफड़ो की जाँच) हड्डियों की जांच (बीएमडी) और बीएमआई की सुविधा निशुल्क प्रदान की गई। चिकित्सा शिविर में मेदांता की और से अनिमेष कुमार, देशराज, हर्षित सब्बरवाल एवम रोटरी परिवार की और से वर्तमान अध्यक्ष भरत सिंघल एवं कार्यक्रम चेयरमैन डॉ एम. एल. गर्ग, इनर व्हील क्लब, मुजफ्फरनगर इरा एवं समस्त सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − five =