Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर एसएसपी ने 17 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का किया फेरबदल

मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव की तारीखों को ऐलान होने के साथ ही एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद में पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए ५ चौकी प्रभारियों सहित १७ पुलिस कर्मियों के तबादले किये हैं । इनमें दो पुलिस इंस्पेक्टर भी शामिल हैं, जिनको पुलिस लाइन से थानों में तैनात कर क्राइम कंट्रोल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के उददेश्य से निम्नांकित निरीक्षक/उपनिरिक्षक का स्थानान्तरण किया गया है।

एसएसपी के आदेशो के चलते निरीक्षक धीरज सिह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त प्र.नि.अपराध थाना भोपा, निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से अतिरिक्त प्र.नि.अपराध थाना बुढाना,कचहरी चौकी प्रभारी विनोद राघव को साकेत चौकी प्रभारी बनाया गया है।

इसी संदर्भ मे उप निरीक्षक भूपेन्द्र शर्मा को थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी कचहरी थाना सिविल लाइन,सब इंस्पैक्टर संजय त्यागी को रामराज से प्रभारी चौकी गांधीनगर,नई मन्डी,सब इंस्पैक्टर सुनील नागर प्र.चौकी साकेत थाना सिविल लाईन से थाना नई मन्डी,सब इंस्पैक्टर संजय सिह को प्रभारी गांधीनगर से थाना सिविल लाइन, एसआई अजय कुमार बालियान को प्र.चौकी मीरापुर बाईपास थाना शाहपुर से प्रभारी चौकी हरसौली शाहपुर

सब इंस्पैक्टर सुधीर कुमार को हरसौली चौकी प्रभारी से थाना रामराज,सब इंस्पैक्टर रनवीर सिह को पुलिस लाइन से थाना मीरापुर,सब इंस्पैक्टर अक्षय खारी को थाना तितावी से प्र.चौकी मीरापुर,सब इंस्पैक्टर संदीप कुमार को पुलिस लाइन से थाना ककरौली,सब इंस्पैक्टर रोहित कुमार को पुलिस लाइन से थाना मंसूरपुर,सब इंस्पैक्टर प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से थाना रामराज,सब इंस्पैक्टर तेजवीर सिह को पुलिस लाइन से तितावी,सब इंस्पैक्टर मदनपाल सिह को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर,सब इंस्पैक्टर अमरपाल शर्मा को थाना मीरापुर से प्र.चौकी मीरापुर दलपत थाना जानसठ स्थानान्तरित किया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =