Muzaffarnagar-हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, ०४ हत्याभियुक्त गिरफ्तार, अवैध सम्बन्धों के शक में की गयी थी हत्या
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्राणीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना हिमांशु गौरव के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०४ हत्याभियुक्तों को ग्राम मौहम्मदपुर माफी से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण की निशादेही से आलाकत्ल ०२ नाजायज चाकू व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ०५ अगस्त को वादी द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मोटरसाइकिल सवार ०३ अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी के पुत्र खुर्शीद पर चाकुओं से वार करने की घटना कारित की गयी है तथा इलाज के लिए ले जाते समय खुर्शीद की मृत्यु हो गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्काल सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा ०४ हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उपरोक्त घटना का सफल अनावरण किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण आरिफ पुत्र बानीवाज निवासी मौहम्मदपुर माफी थाना रतनपुरी, फरमान पुत्र मौ० आरिफ निवासी उपरोक्त, फरियाद पुत्र उजागर निवासी पूठ खास थाना रोहटा, मेरठ, जाकिर पुत्र साबिर निवासी जानी खुर्द थाना जानी, मेरठ। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त फरमान उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मृतक खुर्शीद तथा अभियुक्त फरमान एक ही परिवार के(चाचा-ताऊ) हैं।
मृतक खुर्शीद का भाई मुर्शीद अभियुक्त फरमान के घर आकर उसकी पत्नी से बात करने लगा था तथा खुर्शीद अभियुक्त फरमान की साली से मोबाईल पर बात करता था। अभियुक्तगण आरिफ व फरमान द्वारा जनपद हापुड़ में अभियुक्तगण जाकिर व फरियाद के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। ०५ अगस्त को योजनानुसार अभियुक्त आरिफ उपरोक्त रेकी करने के लिए मृतक खुर्शीद के घर के बाहर बैठे उसके पिता के साथ बैठ गया।
खुर्शीद के घर से निकलते ही अभियुक्त आरिफ द्वारा फरमान को इसकी जानकारी दी गयी तथा फरमान द्वारा अभियुक्तगण जाकिर, शाकिर व फरियाद उपरोक्त को बताया गया। जैसे ही खुर्शीद गन्ने के खेत में पहुंचा तो योजनानुसार पूर्व से ही गन्ने के खेत में छिपे हुए अभियुक्तगण जाकिर, शाकिर व फरियाद द्वारा उस पर चाकुओं से वार किए गए तथा इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी थी।
स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तगण १. शाकिर पुत्र साबिर निवासी जानी खुर्द थाना जानी, मेरठ की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। जिनके कब्जे से आलाकत्ल ०२ नाजायाज चाकू , ०१ स्पलैण्डर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की। अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० पंकज राय, व०उ०नि० बालिस्टर त्यागी, का० रवि कुमार, सुभाष कुमार, सचिन कुमार, रोबिन कुमार थाना रतनपुरी शामिल रहे।

