Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना रहा जारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य ४५० रुपए प्रति क्विंटल देने की मांग की। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अविलंब न होने पर उग्र प्रदर्शन की भी चेतावनी दी। मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों की अनदेखी की जा रही है।
भैसाना शुगर मिल ने अभी तक पूर्ण भुगतान नहीं किया है, जबकि नया गन्ना सत्र शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि गन्ने के रेट कम से कम ४५० रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए।
ट्रैक्टर ट्राली में भरकर किस सर्कुलर रोड स्थित जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा और मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना देते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि किसानों पर किसी भी गन्ना प्रजाति की बुवाई के लिए दबाव न बनाया जाए।
बेसहारा गोवंश किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं।
इस समस्या का शासन प्रशासन स्थाई समाधान करें। अक्टूबर माह में सभी शुगर मिलों को संचालित किया जाए। इसके साथ ही शुगर मिल पर जाने वाले सभी मार्गों को बनाया जाए। किसानों ने कहा शुगर मिल चलाने से पहले गाने का मूल्य घोषित किया जाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मार्गों को ऊंचा उठाकर बनाया जा रहा है, इससे किसानों को गन्ना ढुलाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान धीर सिंह, राहुल कुमार, शाहिद, वीरेंद्र सोम, इस्लामुद्दीन, शेर राणा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =