उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: बड़े डॉक्टर पर लगा महिला मरीज से छेडछाड का आरोप, ले गया Hotel में….

Muzaffarnagar  एक महिला ने एक चिकित्सक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में चिकित्सक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह इलाज के सिलसिले में भरतीया कॉलोनी निवासी चिकित्सक के पास गई थी। मानसिक तनाव में होने के कारण चिकित्सक ने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया।

आरोप है कि चिकित्सक उसे रुड़की स्थित एक होटल में ले गया, जहां चिकित्सक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता का कहना है कि वह पहले भी दो बार पुलिस में शिकायत कर चुकी है, जिसमें आरोपी पक्ष द्वारा माफी मांगे जाने पर उसने फैसला कर लिया था। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 1 =