Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-चोरी करने वाले शातिरों को किया गया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हा और उसके जीजा सहित कई बारातियों और घरातियों की जेब काटने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले भी दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गांव धंधेड़ा निवासी कन्हैया के साले अनुज की बारात थाना भवन से नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर आई थी। २७ जनवरी को जब घुड़चढ़ी हो रही थी और सभी बाराती नाच गाने में मशगूल थे, इसी दौरान जेब कतरों ने दूल्हे की जेब से ३२ हजार रुपया उड़ा लिया। वहीं दूल्हे के जीजा कन्हैया की जेब से २२,००० रुपए निकाल लिए। लड़की पक्ष के लोगों की भी जेब काट ली।

शिकायत पर नई मंडी पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी तलाश शुरू कर दी। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र रावत ने बताया कि शादी समारोह के दौरान जेब काटने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया है। जिनके कब्जे से ५२,०० रुपए भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुस्तफाबाद कट से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जीशान पुत्र अहसान निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, नौशाद पुत्र भूरा निवासी नाज कालोनी मिमलाना रोड और सुहैल उर्फ चौकड पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला लददावाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। आरोपियों से अवैध हथियार और नकदी बरामद की गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 4 =