वैश्विक

North Korea कोरियाई मिसाइल की पहुंच अमेरिका तक, धमकी के एक दिन बाद ही कोरिया ने दागी मिसाइल

North Korea ने शनिवार को अपनी राजधानी से जापान के करीब समुद्र में लंबी दूरी की मिसाइल दागी. यह जानकारी पड़ोसी दक्षिण कोरिया और जापान ने दी है. दक्षिण कोरिया द्वारा अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास की घोषणा पर उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई धमकी के एक दिन बाद यह संदिग्ध मिसाइल दागी गई है.

दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं के मुताबिक मिसाइल उच्च कोण से दागी गई ताकि पड़ोसी देशों के इलाकों में इसके जाने से बचा जा सके. उन्होंने बताया कि मिसाइल ने अधिकतम 5,700 किलोमीटर की ऊंचाई से गुजरते हुए करीब 900 किलोमीटर की दूरी तय की. इसी तरह की जानकारी नवंबर में तब मिली थी जब उत्तर कोरिया ने हवासॉन्ग-17 अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह मिसाइल समान्य ऊंचाई से रास्ता तय करे तो अमेरिका की मुख्य भूमि तक पहुंच सकती है.

जापान सरकार की प्रवक्ता हिरोकाजु मत्सुनो ने बताया कि मिसाइल से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि मिसाइल के जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में ओशिमा द्वीप के पश्चिम तटी से करीब 200 किलोमीटर दूर गिरने की आशंका है. ओशिमा होक्काइदो मुख्य द्वीप के उत्तर में स्थित है.

North Korea द्वारा कथित मिसाइल परीक्षण उसके विदेश मंत्रालय की धमकी के एक दिन बाद हुआ है. दक्षिण कोरिया द्वारा अमेरिका के साथ प्योंगयांग के खिलाफ अपनी तैयारी को चुस्त दुरस्त करने के लिए सैन्य अभ्यास की श्रृंखला की घोषणा की गई जिसके बाद उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी थी की कि वह ‘अभूतपूर्व’ कार्रवाई करेगा.

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि टोक्यो परीक्षण को लेकर वाशिंगटन और सियोल से संवाद कर रहा है. उन्होंने उत्तर कोरिया के परीक्षण को हिंसा की कार्रवाई बताया जो अंतरराष्ट्रीय क्रम को उकसाएगा.

 एक जनवरी के बाद यह North Korea द्वारा पहला ज्ञात मिसाइल परीक्षण है. एक जनवरी को उसने कम दूरी की मिसाइल दागी थी. पिछले सप्ताह प्योंगयांग में सैन्य परेड आयोजित की गई जिसमें एक दर्शन से अधिक अंतर महाद्वीपीय मिसाइलों को प्रदर्शित किया गया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 3 =