Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर: कोरोना के 45 नए मरीज मिलने से कोहराम मच गया,मरीजों की संख्या बढकर 277

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 45 नए मरीज मिलने से कोहराम मच गया है। जनपद में आज कोरोना के 12 ओर मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए है, जिसके बाद अब जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढकर 277 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद में आज स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टेस्ट के लिए भेज गए 191 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 45 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

आज पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 11 के आरटीपीसीआर, 5 के प्राईवेट लैब जबकि 29 के रैपिड टेस्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों में एक छछरौली मोरना, एक मिर्जा टिल्ला मोरना, 2 त्रिवेणी शुगर मिल खतौली, 1 साल्हाखेड़ी बघरा, 14 बुढ़ाना बड़ा बाजार, 1 नंगला बुढ़ाना, 1 अग्रसेन विहार, 1 सुभाष नगर, 1 रामलीला टिल्ला, 2 साउथ भोपा रोड, 1 घासमंडी, 1 ज़िला अस्पताल पुरुष, 1 ए0टू0जेड कॉलोनी, 1 मिमलाना रोड, 2 गांधी नगर, 5 जिला जेल, 1 गांधी कॉलोनी, 1 केशवपुरी, 2 वर्धमान हॉस्पिटल, 1 रुड़की रोड, 1 जनकपुरी, 1 लद्धवाला, 1 गौशाला नदी रोड, 1 वसंत विहार से हैं।

आज कोरोना के 12 ओर मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 277 हो गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21677 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − ten =