Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कृष्णा पुरी में घर घर जाकर तिरंगा झंडा वितरित किया गया-विजय वर्मा

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य प्रवक्ता विजय वर्मा ने बताया कि व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व में कृष्णा पुरी में जाकर घर घर झंडे वितरित किए और स्वयं छतो पर जाकर झंडे लगाए ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा घर घर झंडा अभियान के तहत पूरे जिले में अनेकों कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है, प्रतिदिन कहीं ना कहीं किसी ना किसी रूप में इस अभियान को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दे रहा है।

कल दिनांक 14.8.2022 को उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी एसडी कॉलेज मार्केट, शिव चौक एवं रुड़की रोड पर भी जाएंगे और सभी दुकानों पर तिरंगा झंडा लहराएंगे एवं 15 अगस्त को ठीक 11:00 बजे तुलसी पार्क के प्रांगण में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित करेंगे जिसके लिए सभी से अपील है कि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम सिंह सैनी, दिनेश बंसल, अजय सिंघल, प्रवीण खेड़ा, विजय वर्मा, यश कपूर शोभित, संजय मित्तल, अमित, अनिल तायल आदि का सहयोग रहा

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =