Muzaffarnagar: मिशन शक्ति के अंतर्गत ”हक की बात-जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम
Muzaffarnagar: आज जनपद मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति के अंतर्गत ”हक की बात-जिलाधिकारी के साथ“-महिला इन्टरफेस कार्यक्रम दिनांक 07जून, 2022 मंगलवार को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे के मध्य जैन कन्या पाठशाला स्नाकोत्तर महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
जिसमें यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायता हेतु न्यूनतम 02 घण्टे का पारस्परिक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायता के साथ-साथ बालक-बालिकाओं के लिए मनोचिकित्सा व कैरियर काउंसिलिंग के विषय में छात्राओंद्वारा विशेषज्ञों से सलाह/प्रश्न भी पूछे गये।
मंच पर उपस्थित पैनल में क्षेत्राधिकारी श्री हिमांशु गौरव, मनौचिकित्सक डा0 अर्पण जैन, मनोवैज्ञानिक एवं कैरियर काउंसलर सुश्री समृद्धि त्यागी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी/अपर जिला सहकारी अधिकारी श्री सतीश चन्द्र गौतम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा को बढावा देने एवं कन्या भ्रूण हत्या को रोकने हेतु हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान में भी प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम में निम्नलिखित बिन्दुओं पर संवाद किया गयाः-
-मिशन शक्ति के तहत जनपद में दो घंटे के पारस्परिक संवाद का आयोजन।
-यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि के संबंध में
-संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझाव, सहायता।
-पोषण, स्वास्थ्य व अन्य मुद्दे।
मिशन शक्ति के तहत मंगलवार (07 जून, 2022) को छात्राओंद्वारा अपने जनपद के मुख्य विकास अधिकारी से सीधे तौर पर ‘हक की बात’ की गयी। जिसमें छात्राओं ने स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ यौन शोषण, घरेलू हिंसा, दहेज, आर्थिक समस्याओं, शिक्षा तक पहुंच की उपलब्धता की समस्या आदि पर मुख्य विकास अधिकारी से सीधे संवाद किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर ही निवारण हेतु संबधित विभागों या अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गये।
इस आयोजन से छात्राओं को अपनी समस्याओं/प्रश्नों को उचित फोरम पर उठाने का जहाँ मौका मिला, वहीँ अपनी बात को उठाने में आड़े आने वाली हिचक भी दूर हुई। छात्राओं की ओर सेघरेलू हिंसा, दहेज शोषण, शारीरिक और मानसिक शोषण, लैंगिक असमानता, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, यौनिक हिंसा व छेड़छाड़ आदि मुद्दों पर बात करने के साथ ही इससे निपटने का सुझाव भी मुख्य विकास अधिकारी के सामने रखे। ज्ञात है कि प्रदेश में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे ‘मिशन शक्ति’ को चतुर्थ फेज के अन्तर्गत 100 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम कराये जा रहे हैं।
कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग/जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, मुजफ्फरनगर द्वारा जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति, मुजफ्फरनगर के मा0 सदस्य डा0 राजीव कुमार द्वारा किया गया।
महाविद्यालय की ओर से प्रचार्य डा0 सीमा जैन, डा0 संतोष कुमारी, डा0 निशा गुप्ता, डा0 नीता भटनागर एवं श्रीमती सोनाली सिंह व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शिवांगी एवं संरक्षण अधिकारी श्रीतमी नीना त्यागी द्वारा सुनिश्चित की गयी। महिला कल्याण विभाग की ओर से कनिष्ठ सहायक श्री संजय कुमार यादव, आंकडा विषलेश्क श्री सचिन कुमार, कम्यूटर ऑपरेटर मौ0 आरिफ, आउटरीच कार्यकर्ता श्री संजय कुमार एवं श्री अजय कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लगभग 300 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग कर मंच पर उपस्थित पैनल से विभिन्न प्रश्न पूछे गये, जिनका उत्तर पैनल द्वारा दिया गया। प्रश्न पूछने वाली छात्राओं में मनाली, शाहीन शहजाद, सानिया शर्मा, दीपा, राधा, सानिया राणा, निदा राणा, अवनि चंदेल, वैशाली जैन, नूतन, जीनत, आयशा, काजल, नेहा, सहनुमा, रूबिना परवीन व सानिया मिर्जा शामिल रही।

