उत्तर प्रदेश

Khatauli News: हाईवे से गुजर रहे रद्दी से भरे कैंटर में लगी आग, राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल

मुजफ्फरनगर/Khatauli (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही नेशनल हाईवे ५८ पर उस समय राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई जब एक रद्दी से भरे कंटेनर में एकाएक आग लग गई। चलते हुए कंटेनर में आग लगता देख राहगीरों ने किसी तरह चालक को रुकवा कर मामले की सूचना दी

जिसके बाद चालक ने बामुश्किल अपने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई तो वहीं पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी। बताया जा रहा है कि दिन निकलते ही खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर झिलमिल ढाबा के पास दिल्ली से मु० नगर की तरफ से आ रहे एक रद्दी से भरे कंटेनर में भीषण आग लग जाने से वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।

चलते हुए कंटेनर में आग लगी देख राहगीरों ने जहां एक तरफ कंटेनर को रुकवा कर उसके चालक को इस पूरे मामले की सूचना दी तो वही किसी तरह आग को बुझाने का भी प्रयास कराया लेकिन आग बढ़ता देख घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

जहां बिना देर लगाए खतौली से एक फाइट टेंडर तो वहीं दूसरा जिला मुख्यालय से फायर टेंडर मौके की ओर रवाना हो गया जहां घंटों के कड़े प्रयास के बाद दमकल कर्मियों ने कंटेनर में लगी आग पर काबू पा लिया और जान माल का नुकसान होने से बचा लिया गया। यहां पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी नरेश मलिक ने बताया कि दिन निकलते ही हमें नेशनल हाईवे ५८ पर रद्दी से भरे कंटेनर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी

जिसके बाद स्थानीय खतौली कस्बे से हमारा एक फायर टेंडर मौके पर भेजा गया तो वही जिला मुख्यालय से भी एक फायर टेंडर मौके की ओर रवाना हुआ जहां कड़ी मशक्कत के बाद हम लोगों ने आग पर काबू पा लिया और जानमाल के नुकसान को बचा लिया गया है

उन्होंने बताया कि दिल्ली से एक रद्दी से भरा कंटेनर मुजफ्फरनगर के सिल्वरर्टोन पेपर मिल में जा रहा था कि अचानक नेशनल हाईवे ५८ पर झिलमिल ढाबे के पास उसमे आग लग गई फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है ।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =