Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: खालापार में दिनदहाडे महिला की गर्दन काटकर हत्या, मचा कोहराम

Muzaffarnagar में दिन-दहाड़े चाकुओं से गला रेतकर एक महिला का कत्ल कर दिया गया। हत्यारे ने महिला की गर्दन और शरीर पर 5 वार किये। बीच शहर महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्यारे के साथ एक महिला भी घर में आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक महिला के तीन छोटी-छोटी बेटियां एवं एक 11 साल का एक बेटा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी जावेद कपड़ा फेरी का काम करता है। बुधवार को जब जोवद कपड़ा फेरी के लिए कहीं गया हुआ था तो 35 वर्षीय पत्नी अंजुम अकेली थी, जबकि बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। पुलिस के अनुसार सांय करीब 5 बजे एक युवक बुर्खानशी महिला के साथ जावेद के घर में दाखिल हुआ और थोड़ी देर में ही घर से बाहर निकल गया। युवक को घर में घुसते जावेद के बेटे ने देखा। जैसे ही जावेद का बेटा व दूसरी बेटियां घर गईं तो लोगों को उनकी चीख सुनाई दी।

बच्चों के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ौसियों ने भीतर जाकर देखा तो कमरे में अंजुम मृत पड़ी हुई थी। उसके गर्दन और शरीर से खून बह रहा था। इस बात की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि अंजुम नाम की महिला की गर्दन काटकर हत्या की गई है। जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

घटना के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में फील्ड यूनिट एवं फारेंसिंक साइंस टीम ने मौके का मुआयना करते हुए आवश्यक सुबूत जुटाए। सीओ सिटी ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्यारोपित का सुराग लगाने को पुलिस, सर्विलांस एंव क्राइम ब्रांच की तीन टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपित को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि हत्यारोपित मृतक के परिवार का कोई जानकार ही है। उन्होंने बताया कि वह अक्सर उनके घर आता रहता था। मृतक के बेटे ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। स्वजन के अनुसार बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि हत्यारोपित एक महिला के साथ घर में दाखिल हुआ था। परिवार के एक परिचित 30 फिटा रोड निवासी युवक पर पुलिस हत्या का शक जता रही है।

दिन दहाड़े घर में घुसकर की गई महिला की हत्या से पड़ौस के लोगों में भी दहशत फैल गई। मृतक के पति तथा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के रिश्तेदारों ने पुलिस से शीघ्र ही घटना के राजफाश की मांग करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =