Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को जेल भेजा,लूटी सम्पत्ति की १००प्रतिशत बरामदगी

मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मात्र १८ घंटे में खुलासा करते हुए ०२ शातिर लूटेरे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्तों के कब्जे से लूटी सम्पत्ति की १००प्रतिशत बरामदगी की गई है।

सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एक जैन परिवार की महिला बीते दिन मंदिर से घर लौट रही थी तभी पीछे से आ रहे एक आरोपी प्रशांत पुत्र सुमेर ने उसके कान से कुंडल खींच लिए

जबकि उसका साथी राहुल पुत्र सुमेर पीछे से मोटरसाइकिल से आ रहा था जो प्रशांत को बैठा कर मोके से भाग निकला महिला द्वारा शोर शराबा करने एंव घटना की जानकारी मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड चौकी इंचार्ज जितेंद्र को दी गई जिसमें तहरीर लेकर चौकी इंचार्ज जितेंद्र अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गए

तथा क्षेत्र के तमाम सी सी टीवी खंगाले जिसमे दोनों आरोपी पुलिस को दिखे । जिसके चलते पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से लूट का सारा माल बरामद कर लिया गया है जिसमें पुलिस ने लुटेरे से पूछताछ की तो उन्होंने लूट का कारण नशा करना बताया है ।

पूछ ताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया की हमारे पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए हमने यह लूट की थी और लूटे हुए कुंडल हम सर्राफ की दुकान पर बेचने जा रहे थे

तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जानकारी सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर की वही लूट का खुलासा करने वाली टीम को भी बधाई दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 4 =