Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पांच पुलिसकर्मियो को गैलंट्री अवार्ड से नवाजा जायेगा

मुजफ्फरनगर। एसएसपी व एसपी सिटी सहित पांच पुलिसकर्मियो को गैलंट्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। निर्भीक एव ंसाहसी पुलिसिंग के लिए एसएसपी अभिषेक यादव तथा एसपी सिटी सतपाल अंतिल, क्राइम ब्रांच से प्रवेश शर्मा एवं विनीत कपासिया को भी सम्मानित किया जा रहा है।

भय मुक्त अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए कृत संकल्पित योगी सरकार के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा छेडी गई मुहिम को अच्छी खासी सफलता मिली है।

पुलिस ने एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल निर्देशन मे कुख्यात रोहित सांडू का सफाया किया। उल्लेखनीय है कि दुर्दांत अपराधी रोहित सांडू को ढेर करने के दौरान साहसिक पुलिसिंग का परिचय देने वाले एसपी सिटी सतपाल अंतिल, दरोगा प्रवेश शर्मा व कांस्टेबल विनीत कपासिया वीरता पदक से नवाजे गए।

ज्ञात हो कि कुख्यात रोहित सांडू ने पेशी के दौरान पुलिसकर्मियो पर ताबडतोड गोलियां बरसाई थी। इस घटना मे एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे।

इस दौरान गोली लगने से घायल भौराकला थाना प्रभारी अजय कुमार को भी गैलंट्री अवार्ड से नवाजा गया है। एडीजी प्रशांत कुमार को भी गैलंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। गैलंट्री अवार्ड से नवाजे जाने वाले पुलिस अधिकारियो व पुलिसकर्मियो को बधाईयों का सिलसिला जारी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 11 =