खुले में नमाज नहीं अदा करने दी जाएगी: Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar
Haryana: गुरुग्राम में शुक्रवार को होने वाले उपद्रव का सिलसिला पहले की तरह से जारी रहा। मुस्लिम समुदाय खुले मैदान में नमाज के लिए एकत्र हुए तो हिंदू संगठनों ने श्रीराम के नारे लगाए। उधर, Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar ने दो टूक कहा कि मुस्लिम समुदाय का ये तरीका गलत है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चेतावनी के तौर पर कहा कि खुले में नमाज नहीं अदा करने दी जाएगी।
एक सरकारी कार्यक्रम में आए खट्टर ने कहा कि उन्हें या सरकार को किसी से कोई दिक्कत नहीं है। अगर किसी को इष्ट की पूजा करने का हक है। सभी को अपने धर्म के अनुसार चलने का अधिकार है लेकिन हर किसी को दायरे में रहकर ये काम करना चाहिए। उनका कहना था कि मुस्लिमों को चाहिए कि वो मस्जिद में जाकर इबादत करें। खुले मैदान में हर सप्ताह एकत्र होना गलत है। सरकार इसकी अनुमति नहीं देगी।
https://twitter.com/pub_neat/status/1469202319115898881?ref_src=twsrc%5Etfw
एक सवाल के जवाब में उनका कहना था कि पहले प्रशासन ने कुछ जगहों पर नमाज की अनुमति दी थी लेकिन वो बाद में वापस ले ली गई थी। अगर इस तरह हर किसी को खुले में मनमानी करने देंगे तो अराजक स्थिति बनने लग जाएगी। सरकार को मुस्लिमों से कोई परेशानी नहीं है। वो अपने मन के मुताबिक धार्मिक कार्य कर सकते हैं लेकिन खुले में नहीं।
उधर, शुक्रवार की नमाज के दौरान हर शुक्रवार को होने वाला बवाल इस बार भी जारी रहा। मुस्लिम समुदाय के लोग जैसे ही सेक्टर 37 पुलिस थाने के सामने के इलाके में आना शुरू हुए, हिंदू संगठनों के लोगों ने उस जगह पर कब्जा कर लिया जो नमाज के लिए चिन्हित किया गया था। उन लोगों ने वहां बिपिन रावत की याद में एक सभा भी आयोजित की। पुलिस की मौजूदगी में उन लोगों ने खाली जगह पर ट्रक खड़े कर दिए।
पुलिस को जिम्मा दिया गया था कि वो शांति व्यवस्था को कायम रखने का काम करेगी पर पुलिस की मौजूदगी में ही भारत माता की जय और जय श्रीराम का उद्घोष हुआ। इससे पहले के दिनों में भी आसपास के गांव के लोग हिंदू संगठनों के साथ नमाज की जगहों पर बवाल करते दिखे हैं।

