खेल कोटा से मिली राष्ट्रीय तीरंदाज Ankita Kumari को BSF में नौकरी
बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र, जोन्हा (अनगड़ा) की प्रशिक्षु रही तीरंदाज Ankita Kumari को बीएसएफ में नौकरी मिली है. रांची में आयोजित रोजगार मेले में बीएसएफ अधिकारियों ने अंकिता कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपा.
Ankita Kumari के पिता सुधीर प्रजापति मोबाइल टावर में गार्ड की नौकरी करते हैं, जबकि मां स्वास्थ्य सहिया हैं. तीरंदाजी में कई पदक जीत चुकी अंकिता को खेल कोटे से बीएसएफ में नौकरी मिली है.
झारखंड के रांची की राष्ट्रीय तीरंदाज Ankita Kumari को बीएसएफ में नौकरी मिली है. रांची में आयोजित रोजगार मेले में उसे ज्वाइनिंग लेटर मिला है. खेल कोटे से Ankita Kumari को ये नौकरी मिली है. 10 वर्ष पूर्व बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र जोन्हा में डे बोर्डिंग सेंटर खोला गया था. अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज बनी दीप्ति कुमारी व Ankita Kumari यहां प्रशिक्षण के लिए आती थीं.
कोच रोहित कुमार ने इन दोनों की प्रतिभा को निखारा. दोनों खिलाड़ियों ने झारखंड के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दर्जनों पदक जीता. दीप्ति कुमारी की नौकरी आईटीबीपी में दो साल पहले हुई थी. फिर उसने यह नौकरी छोड़ रेलवे ज्वाइन किया.
Ankita Kumari को बीएसएफ में खेल कोटा से ज्वाइनिंग लेटर मिला है. अंकिता कुमारी के साथ ही चाईबासा सेंटर के वसंती बिरूआ व दीप्ति बोदरा तथा रांची की सुमन पुर्ति को भी नियुक्ति पत्र दिया गया. इन चारों तीरंदाजों ने विभिन्न राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धाओं में झारखंड के लिए पदक जीते हैं. पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो व झारखंड तीरंदाजी संघ की उपाध्यक्ष सह बिरसा मुंडा तीरंदाजी केन्द्र की अध्यक्ष नेहा महतो ने चारों तीरंदाजों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने प्रशिक्षकों को भी बधाई दी है.
Source link रिपोर्ट : जीतेंद्र, अनगड़ा, रांची

