नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने मुजफ्फरनगर कोर्ट में दर्ज कराए बयान, मची हलचल
मुजफ्फरनगर। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिददकी की पत्नि कडी सुरक्षा के बीच न्यायालय मे पेश हुई। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। चर्चा है जनपद के कस्बा बुढाना निवासी फिल्म अभिनेता नवाजुददीन सिददकी का पिछले कुछ समय से अपनी पत्नि से विवाद चल रहा है।
जिसके चलते नवाजुददीन सिददकी व उनकी पत्नि के बीच तलाक का मामला न्यायालय मे विचाराधीन है। इसी संदर्भ मे आज दोपहर फिल्म अभिनेता नवाजुददीन सिददकी की पत्नि आलिया सिददकी न्यायालय मे पेश होकर 164 के बयान दर्ज कराये।
इस दौरान न्यायालय परिसर मे कडी सुरक्षा व्यवस्था रही। एसपी देहात नेपाल सिह ने कचहरी परिसर व न्यायालय परिसर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि बुढाना निवासी प्रमुख सिने स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया की ओर से मुंबई में अनेक आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
इसमें पुलिस ने आलिया की शिकायत पर अभिनेता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा ३५४, ३२३ (जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाना), ५०४ ;शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना ५०६ ;
धमकाना और धारा ३४ (सामान्य इरादे से आपराधिक कृकृत्य करना के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान डॉग स्कवायड भी मौजूद रहा।
