मुजफ्फरनगर के गांधी कालोनी निवासी नेहा हैंडलूम के मालिक पिता-पुत्र इंजेक्शन की कालाबाजारी में गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर/बागपत: नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौहल्ला गांधी कालोनी निवासी नेहा हैंडलूम का मालिक मनमोहन साहनी व पुत्र मुकुल साहनी को रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में गिरफ्तार किया गया है।
बागपत पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में गांधी कालोनी के रहनेवाले मनमोहन साहनी तथा उसके पुत्र मुकुल साहनी को गिरफ्तार किया है
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की कहानी को पूरी तरह मनगढ़ंत करार दिया है। बताया कि उन्हें शामली से गिरफ्तार किया गया है। इंजेक्शन स्विफ्ट गाड़ी में थे। स्विफ्ट गाड़ी और उसके चालक को छोड़ दिया गया। बाद में उनकी एक्सयूवी 500 गाड़ी को @baghpatpolice ने घटना में शामिल कर लिया।
— News & Features Network (@mzn_news) May 21, 2021
जो 30 हजार में रेमेडेसिविर इंजेक्शन बेच रहे थे । पुलिस ने इनके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया । हालांकि पिता पुत्र कपडे का बिजनेस करते हैं।
मुजफ्फरनगर के मशहूर नेहा हेंडलूम ( सदर बाजार ) के मालिक बाप बेटे के खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही की जाएगी।
बागपत के कप्तान अभिषेक सिंह ने बताया की रेमडीसिविर इंजेक्शन का कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सीएम का साफ आदेश है कि आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही की जाए।

