वैश्विक

नेपाल: बंके जिले में हादसा, 11 प्रवासी मजदूरों की मौत

11 Killed, 22 Injured In Road Accident In Bankभारत से प्रवासी श्रमिकों को लेकर लौट रही एक बस के दक्षिणी नेपाल के एक इलाके में खड़े ट्रक से टकरा जाने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

‘मायरिपब्लिका’ सामाचार पत्र ने जिला पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि यह हादसा रविवार को बंके जिले में हुआ जब बस सड़क किनारे खड़े किए गए एक ट्रक से टकरा गई। यह बस भारत से लौटे करीब 30 प्रवासी मजदूरों को नेपालगंज के रास्ते उनके गृह जिले सलयान ले जा रही थी।

अखबार ने बताया कि सड़क पर पार्क किए गए ट्रक से बस के टकरा जाने से बस चालक समेत 11 यात्रियों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए।

‘हिमालयन टाइम्स’ की खबर में कहा गया है कि नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, यातायात पुलिस बल और बंके सल्यानी समाज की टीम ने घायलों को बाहर निकाला और देर रात दो बजे उन्हें नेपालगंज स्थित भेरी अस्पताल लेकर आए।

खबर में भेरी अस्पताल के हवाले से बताया गया कि घायलों में से चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सैकड़ों नेपाली जिनमें से अधिकतर मजदूर हैं, वे कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के चलते भारत के साथ लगने वाली नेपाल की सीमा पर फंसे हुए हैं।

ज्यादातर श्रमिक पश्चिमी नेपाल के हैं जो भारत में विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी कर रहे थे और घर लौटने की कोशिश कर रहे थे। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने के बाद से वे सीमा पर फंसे हुए थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 4 =