Netherlands: रेल हादसे में 30 लोग घायल
Netherlands में मंगलवार को तड़के हुए एक रेल हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और करीब 30 लोग घायल हो गए हैं. डच इमर्जेन्सी सर्विसेज ने बताया कि मंगलवार को तड़के एक ट्रेन के आंशिक रूप से पटरी से उतर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा करीब 30 यात्री घायल हुए है. घायल यात्रियों में से कई की हालत गंभीर है.
यह हादसा द हेग के करीब बसे वूरशोटेन शहर के समीप सुबह तीन बजकर लगभग 25 मिनट पर हुआ. हादसे के कारण ट्रेन का एक डिब्बा पटरियों के बगल में स्थित खेत में जा गिरा. Netherlands टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में एक व्यक्ति को ट्रेन तक पहुंचने के लिए रेलमार्ग के साथ बह रही एक नहर को पार करने के वास्ते अस्थायी पुल का इस्तेमाल करते हुए देखा गया. हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है.

