नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र/असलाह फैक्ट्री पकडी, घेराबंदी करते हुए 6 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कोतवाली पुलिस को उस समय एक बडी सफलता हाथ लग गई कि जब पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले एवं अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस ने छापामारी के दौरान आरोपियो के कब्जे से 27 तमंचे, 8 तमन्चा 315 बोर, एक रिवाल्वर,तीन तमन्चा 12 बोर,चार तमन्चा 32 बोर, एक अद्धी रायफल 315 बोर, 54 रिपिट छोटी बडी,12 छोटी पत्ती,तीन हथौडी छोटी/बडी,एक आरी लकडी काटने की,03 आरी लोहा, एक ब्रुश छोटा,16 रैती छोटी-बडी/नयी व पुरानी,02 बडी बिट,एक 12 बोर की बन्दूक अधबनी बरामद ही है।
नई मन्डी कोतवाली पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए बताया कि जनपद मे चुनाव के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले एवं अवैध शस्त्र सप्लाई करने वालो के विरूद्ध चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ नई मन्डी के निर्देशन मे थाना नई मन्डी पुलिस द्वारा क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि रथेडी से मेघाखेडी नाले के पास से बदमाशो द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाकर अवैध शस्त्र/असलाह तैयार की जा रही है।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इस सूचना के आधार पर ग्राम रथेडी से मेघाखेडी नाले के पास ईख के खेत में बदमाशो को अवैध शस्त्र बनाते समय घेराबंदी करते हुए आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे आरोपियो ने अपना नाम सुधीर बालियान उर्फ मकोडा पुत्र जल सिह निवासी किनौनी थाना शाहपुर जिला मु०नगर, निशांत शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी किनौनी थाना शाहपुर जिला मु०नगर, सुनील उर्फ बच्ची पुत्र राजेश कुमार निवासी बरवाला थाना शाहपुर जिला मु०नगर। , जावेद पुत्र शहीद अहमद निवासी मौहल्ला लद्दा वाला थाना कोतवाली नगर जिला मु०नगर।
सागर बालियान उर्फ भूरा पुत्र सोहनवीर सिह निवासी किनौनी थाना शांहपुर जिला मु०नगर, विशाल राजपूत पुत्र अशोक कुमार निवासी छज्जू पट्टी रणखंडी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर जिनके कब्जे से 17 बने अवैध शस्त्र-तमंचे,रिवाल्वर व रायफल (विभिन्न बोर के), 10 अधबने तमंचे, 36 नाल (विभिन्न बोर की), 60 खोखा कारतूस (विभिन्न बोर के), 05 जिन्दा कारतूस, 50 ट्रेगर हैमर, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण-16 आरी के पत्ते , 47 बिट छोटी बडी, 6 पेचकस, 36 पैकेट वेल्डिंग रॉड, 3 प्लस, 35 इलैक्ट्रानिक ग्राइन्डर बफर व ब्लेड, 10 फर्मा कागज के व १० स्कैच पैन, 15 गुल्ले लोहा, 54 रिपिट छोटी बडी, 1 वैल्डिंग मशीन, 2 ड्रिल मशीन, १६ रैती, 2 ग्राईन्डर इलैक्ट्रानिक, नाल साफ करने का पाउडर व अन्य उपकरण।
आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे नई मन्डी इंस्पैक्टर अनिल कपरवान, निरीक्षक सुशील सैनी,एसएसआई मनोज शर्मा, सब इंस्पैक्टर सर्वेश कुमार,सब इंस्पैक्टर संजय कुमार त्यागी,सब इंस्पैक्टर तपन जयंत, एच.सी.हरवेन्द्र, एच.सी.सोवेन्द्र,एच.सी.प्रमोद, एच.सी.सुशील, का.तरूण पाल, का.प्रमोद कुमार,का.ललित नागर, का.सचिन कुमार, का.रिंकू शामिल रहे।

