नई मंडी पुलिस ने किया महिला बैंककर्मी से लूट की घटना का खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने आज महिला बैंककर्मी से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और लूट का माल भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि विगत ११ मई को थानाक्षेत्र नई मण्डी में मोटरसाइकिल पर सवार ४ अज्ञात बदमाशों द्वारा बंधन बैंक में काम करने वाली युवती से १ लाख १२ हजार रुपये, स्कूटी व मोबाइल फोन लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
थाना नई मण्डी पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए ५ लूटेरे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम बॉबी उर्फ रिंकज पुत्र रोहित निवासी सुभाषनगर थाना नई मण्डी, हिमांशु उर्फ छोटू पुत्र राजकुमार निवासी नसीरपुर थाना नई मण्डी, आकाश त्यागी पुत्र प्रदीप निवासी बिजौली थाना खरखौदा मेरठ, प्रशान्त उर्फ प्रियांशु पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी असोडा थाना कोतवाली देहात हापुड, छोटा उर्फ राहुल पुत्र सतपाल निवासी सुभाषनगर थाना नई मण्डी बताया है।
पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लाख ०१ हजार रुपये- लूट से सम्बन्धित, एक्टिवा स्कूटी- लूट से सम्बन्धित, मोबाईल फोन लूट से सम्बन्धित, मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त, तमंचा मय २ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ३ चाकू बरामद किए गए हैं।
सीओ मंडी ने बताया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

