पुलिसकर्मियों के लिए मॉडल/आदर्श बैरक का उद्घाटन किया


जिसमें प्रयास किया गया है कि पुलिसकर्मियों को एक साफ, सुंदर व मूलभूत सुविधाओं युक्त आदर्श बैरक मिल सके। इस बैरक में निम्न व्यवस्थाएं की गई हैं।
प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए डबल स्टोरेज-बेडसाइड और अलमीरा, व्यक्तिगत सेफ, लाइट के लिए बेडसाइड स्विच, व्यक्तिगत चार्जिंग पॉइंट, हैंगर युक्त अलमारी, चाय/कॉफी/मैगी बनाने के लिए छोटी पेंट्री, नए गद्दे और तकिए, रूम हीटर, टीवी। मॉडल/आदर्श बैरक का उद्घाटन मुख्य आरक्षी रामबीर सिंह द्वारा किया जा रहा है
जिन्होंने वर्ष १९८० में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अपनी सेवा आरक्षी के पद से प्रारम्भ की तथा ४१ वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में रहते हुए देश की सेवा की है।



