Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

साध्वी प्राची ने कांग्रेस पर बोला हमला, अगर भगवा वाले होते तो राज घाट भी खाली करा देते

मुजफ्फरनगर। दिल्ली से हरिद्वार जाते समय फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत में जिन लोगों ने मुखबिरी की है उनके विरूद्ध कडी से कडी कार्यवाही की जाये।

भाजपा के फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने दिल्ली से देहरादून जाते समय मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर प्रहार किया।

कानपुर के शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि इस मामले में जिसने भी मुखबिरी की है उसको कडी से कडी सजा मिलनी चाहिए।

रामपुर तिराहा पर कुछ देर रूकी साध्वी प्राची ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राहुल, प्रियंका बेतुकी बाते कर प्रधानमंत्री पर उल्टे सीधे तंज कसते है। उन्होंने कहा कि उन्हे तंज कसने के बजाये आत्मचिंतन करना चाहिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 20 =