Muzaffarnagar News: कोई भी बीमारी लाइलाज नहीं है हमें उससे बचाव के प्रति जागरूक रहना चाहिएः सीएमओ
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News:खतौली गंग नहर के निकट एक विवाह मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह में सीएमओ प्रभारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने कहा बीमारी लाइलाज नहीं है। हमें उससे बचाव के प्रति जागरूक रहना चाहिए। संचारी रोग से बचाव को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
टीवी घातक बीमारी, लेकिन उसका उपचार संभव है। बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति समय पर इलाज कराने पर सहीं हो जाता है।स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आल इंडिया कौमी एकता कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किए शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार से कस्बे के निजी चिकित्सकों ने बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और बीमारों को उपचार दिलाने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा टीवी का रोग कोरोना से भी घातक है। उससे मौत का प्रतिशत अधिक है,लेकिन अब वह लाइलाज नहीं है। सरकारी अस्पतालों में उसका उपचार है। इस रोग से ग्रस्त व्यक्ति के समय इलाज कराने पर सहीं हो जाता है। उन्होंने संचारी रोग के प्रति लोगों को सचेत किया। कहा संचारी रोग से बचाव को नालियों और घरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कोरोना महामारी के समय आक्सीजन के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीमारियों के बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करें। इस अवसर डा. लोकेश गुप्ता, डा. राजीव निगम, डा. अवनीश कुमार ने बीमारियों बचाव के बारे में बताया।
जिला मुख्य जिला चिकित्साधिकारी ने टीवी रोग में जागरूकता अभियान चलाने और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने वाले चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम देवेंद्र लोहित, डा. शाहनवाज, परवेज अंजुम, जोशीराम, राजवीर सिंह, शमशाद अली, शमशाद अली, रामपाल, शाने आलम, सीताराम, कय्यूम, डा. इश्याक, अशोक शर्मा, डा. मंसूर उलहक, राजू सैनी, जयपाल सिंह, संजय जाटव आदि मौजूद रहे। संचालन परवेज गाजी ने किया। कार्यक्रम आयोजक डा. शाहनवाज ने आंगुतकों का आभार प्रकट किया।

