उत्तर प्रदेश

Shamli News: शामली में जबरदस्त विस्फोट से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कईं घायल

Shamli News: शामली जनपद के कैराना में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। कुछ लोग अभी मलबे में दबे हुए हैं। स्थानीय लोग इन्हें निकालने में जुटे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैराना कस्बे में रजवाहे के किनारे पर एक आचार फैक्ट्री थी। शुक्रवार करीब पांच बजे भीषण विस्फोट हुआ तो लोग मौके की ओर दौड़े। वहां देखा तो मलबा बिखरा पड़ा था। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है। पटाखा फैक्ट्री यहां कैसे और कब से चल रही थी। इस बारे में अभी कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।

आशंका जताई जा रही है कि यहां अवैध रूप से फैक्ट्री चलाई जा रही है। विस्फोट होते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और राहत कार्य में लगे हैं। अभी तक फायर ब्रिगेड या सरकारी अमला नहीं पहुंचा था। पुलिस-्प्रशासन के अधिकारी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =