वैश्विक

केजरीवाल भगौड़ा, Kapurthala मामले में बेअदबी का कोई सबूत नहीं मिला: पंजाब CM Charanjit Singh Channi

पंजाब CM Charanjit Singh Channi और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दरअसल चन्नी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल को भगौड़ा बताया तो केजरीवाल ने कहा कि ब्लास्ट के बाद लोग सदमे हैं। केजरीवाल ने पहले अपने एक ट्वीट में कहा, “पहले बेअदबी, अब बम ब्लास्ट।

कुछ लोग पंजाब का माहौल ख़राब करना चाहते हैं, शांति भंग करना चाहते हैं आज पंजाब में बेहद कमजोर सरकार है जो आपस में ही लड़ रहे हैं। पंजाब में शांति क़ायम रखने के लिए और दोषियों को पकड़ कर सख़्त सजा देने के लिए पंजाब में सख़्त और ईमानदार सरकार चाहिए। आम आदमी पार्टी पंजाब को मजबूत सरकार देगी और ऐसे अपराधों के दोषियों को सजा दिलवाएगी।”

CM Charanjit Singh Channi ने एक प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल के आरोपों पर कहा, “Kapurthala मामले में बेअदबी का कोई सबूत नहीं मिला है। इस पूरे मामले की जांच हो रही है। दर्ज हुई एफआईआर भी संशोधित हो रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मैं ड्रामा कर रहा हूं। अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में माफीनामा जमा कराया, केजरीवाल मजीठिया से माफी मांग कर भाग गया, वो भगोड़ा है उनके 10 विधायकों ने भी उनका इस मामले में साथ छोड़ दिया था।”

दरअसल लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में खालिस्तान समर्थित समूह की भूमिका की बात सामने आ रही है। ऐसे में CM Charanjit Singh Channi ने कहा, “हम ड्रग माफिया के खिलाफ जांच शुरू कर रहे थे। मोहाली कोर्ट में इसको लेकर एक केस भी दायर था। तभी लुधियाना कोर्ट में बम ब्‍लास्‍ट हो गया। मेरा मानना है कि इसमें उनके बीच कोई लिंक हो सकता है। इसकी जांच होगी।”

CM Charanjit Singh Channi के बयान पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, “कल लुधियाना में बम ब्लास्ट हुआ। लोग सदमे में हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने अभी प्रेस कॉन्फ़्रेन्स की। पंजाब के लोगों को उम्मीद थी कि CM ब्लास्ट पर कुछ बोलेंगे। पूरी प्रेस कांफ्रेंस में चन्नी साहिब ने ब्लास्ट पर एक शब्द नहीं बोला, बस मुझे खूब गालियां दीं ऐसे कठिन समय भी ऐसी राजनीति?”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =