Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को लेकर रास्ता जाम, पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar  सम्राट मिहिर भोज का मुद्दा अब मुजफ्फरनगर में भी पैर पसारने लगा है। आज मुजफ्फरनगर में भी सैकड़ों युवाओं ने मिहिर भोज को लेकर आपत्ति जताई है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम को खुलवाने की कोशिश की, तो युवाओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का आनावरण करने आए है। जिसको लेकर पिछले कई दिन से विवाद चल रहा है। अभी तक सम्राट मिहिर भोज को गुर्जर अपना सम्राट बताते है। लेकिन अब राजपूत समाज ने सम्राट मिहिर भोज को राजपूत बताते हुए अपना दावा ठोक दिया है।

कल नोएडा में गुर्जर व राजपूत समाज के लोगों ने संयुक्त प्रेसकॉंफ्रेंस करके मामले को ठंडा करने का प्रयास किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों के पूर्वज एक रहे है इसलिए इस विवाद को तूल नहीं दिया जाएगा। क्योंकि गुर्जर व राजपूत दोनों में गौत्र भी एक है और पूर्वज भी दोनों के एक है।

इसलिए दोनों ने सम्राट मिहिर भोज को अपना मानते हुए मामले को ठण्डा कर दिया था, पर आज मुजफ्फरनगर में युवाओं ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर दिया। सहारनपुर रोड़ पर राजपूत समाज के सैकड़ों युवाओं ने सहारनपुर हाइवे को जाम कर दिया।

जब पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो युवाओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। प्रदर्शकारियों के पत्थरबाजी करने के बाद पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड को तितर बितर किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 11 =