उत्तर प्रदेश

Noida News: प्रियागोल्ड कंपनी में श्रमिक की बिजली का करंट लगने से मौत

Noida News प्रियागोल्ड कंपनी में काम करते समय शुक्रवार की रात को सोने नाथ पटेल (45) को बिजली का करंट लग गया. उन्होंने बताया कि पटेल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बीते मई महीने में दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में एक शख्स के मौत की दर्दनाक कहानी सामने आई थी, जहां खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया. नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में शादी के पंडाल में चल रहे जनरेटर के तार से करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई थी. पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी थी.

दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया था कि घोड़ी बछेड़ा गांव में एक बारात के स्वागत के लिए पंडाल लगाया गया था, जो रविवार रात तेज आंधी आने के कारण गिर गया. राकेश कुमार सिंह के मुताबिक, हालांकि पंडाल में लगा जरनेटर चल रहा था और उसके पास से गुजर रहा विक्रम (25 वर्ष) जरनेटर के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में गया.

उन्होंने बताया कि विक्रम को बचाने के लिए एक युवक आया और उसे भी करंट लग गया. सिंह के अनुसार, दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर विक्रम की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =