फिल्मी चक्कर

फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगी नोरा फतेही, कृति सेनन लीड रोल में

 नोरा फतेही  पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने जा रही हैं. टाइगर की मच अवेटेड एक्शन फिल्म ‘गणपत’ में नोरा फतेही अहम किरदार में दिखाई देंगी. फिल्म में कृति सेनन लीड रोल में होंगी. लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म में नोरा भी बराबर दिखाई देंगी.

‘गणपत’ से जुड़े एक सूत्र ने एक पोर्टल को दी जानकारी में बताया कि नोरा फतेही फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हो गई हैं और वह इसमें अहम किरदार निभाती हुई दिखेंगी. सूत्र का कहना है कि नोरा फतेही का किरदार कृति सेनन के मुकाबले थोड़ा छोटा लेकिन बहुत ही अहम किरदार है.

 

फिल्म के सूत्र ने आगे कहा कि टाइगर श्रॉफ कि फिल्मों में एक्ट्रेस का ज्यादा किरदार नहीं होता है. लेकिन इसमें कृति और नोरा दोनों का किरदार अहम हैं. मेकर्स ने पहले ही ऐलान किया था कि फिल्म में एक नहीं दो एक्ट्रेस होंगी. अब कहा जा रहा है कि फिल्म में नोरा फतेही टाइगर की दूसरी लीड एक्ट्रेस होंगी. 

बता दें कि टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों साथ में फिल्म ‘हीरोपंती’ से साथ में डेब्यू किया था. इसमें दोनों एक-दूसरे के अपॉजिट थे. गणपत में भी दोनों साथ में दिखाई देंगे. मेकर्स ने इस साल फरवरी में कृति सेनन का मोशन पोस्टर लुक फैंस के साथ शेयर किया था. इसमें वो बाइक पर एक्शन करते हुए दिख रही थीं. 

वहीं, पिछले साल नवंबर में मेकर्स ने टाइगर श्रॉफ का मोशन पोस्टर लुक शेयर किया था और बताया था कि फिल्म कई पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला सितंबर 2022 में रिलीज होगा. फिल्म को विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी हैं. 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =