Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपदभर में दीपावली के पर्व पर लोगों ने जमकर की खरीदारी, पुलिस ने पैदल गश्त की

मुजफ्फरनगर। जनपदभर में दीपावली के पर्व पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। कपड़े, मिठाईयां, ज्वैलरी, इलैक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। सजावटी सामान और मिट्टी के दीपक, गणेश लक्ष्मी की प्रतिमाये की खरीददारी के लिए भी लोगों ने उत्साह दिखाया।

शहर में भगत सिंह रोड़, शामली रोड़, रुड़की रोड, नावल्टी चौराहा, कोर्ट रोड के अलावा नई मंडी एवं गांधी कालोनी में बर्तनों की दुकानों पर भारी भीड़ दिखायी दी।

प्रत्येक नागरिक त्यौहारों की तैयारी में जुटे हुए है, इसके चलते पंचपर्व के दूसरा दिन छोटी दीपावली पर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी तथा जमकर खरीददारी की गयी। बाजारों में दुकानें सामान से सजी हुई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ग्राहकों ने अनेक उपहार योजनायें भी चला रखी है।

दुकानदार दीपावली पर अच्छा व्यवसाय होने से उत्साहित नजर आये। ज्वैलरी की दुकानों में सोने चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा सहित अन्य आभूषणों की खरीददारी भी हुई।

पूजा के लिए लोगों ने चांदी के नोट भी खरीदे। इलैक्ट्रॉनिक की दुकानों पर टीवी, फ्रिज, कूलर, एसी, डीवीडी, मिक्सर ग्राइंडर की भी काफी खरीददारी की गयी।

लोगों ने कम्प्यूटर और मोबाइल की भी दुकानों पर जमकर खरीददारी की। इस बार पूजन व सज्जा के लिए मिट्टी के दीपकों, बर्तनों व अन्य सामानों की खरीददारी के लिए लोगों ने पटरियों पर सामान सजाये लोगों से भी खरीददारी की।

इस बार चाइनीज दीपकों के बजाये मिट्टी के दीपकों की खरीददारी पर जोर रहा। बाजार में कागज एवं चमकीली पन्नियों से बनी झालरे व एक से एक बढ़कर कंडिलों की भी बिक्री हुई।

दीपावली पर मिठाईयों का महत्व बहुत बढ़ जाता है। मिठाई विक्रेताओं ने बताया कि इस बार छेने की मिठाई के अलावा ड्राई फ्रूट्स की मांग जोरों पर रही। बाजार में ब्रांडेड कम्पनियों की चॉकलेट खूब बिके।

दीपावली पर महालक्ष्मी की पूजा के बाद मिठाई बतासे का भोग लगाया जाता है, इसलिए खील बताशों की बिक्री भी खूब हुई।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सीओ सिटी राजेश द्विवेदी की मौजूदगी में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने नगर के कई चौराहों पर सघन चैकिंग व तलाशी अभियान भी चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई वाहन चालकों के ई चालान भी काटे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =