Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में जितेन्द्र कुमार संगल स्मृति कार्यक्रम

स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में श्री जितेन्द्र कुमार संगल जी की स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सर्वप्रथम प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष श्री महेश चंद्र गर्ग,  प्रबंधक श्री विनोद संगल, उपप्रबंधक  डा० अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार एवं रामनिवास संगल, दीपक बंसल, सुरेन्द्र अग्रवाल, मनोहर लाल कालरा, शिशिर संगल, श्रीमती आशा संगल आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन हुआ 

श्री जितेंद्र कुमार संगल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए | तत्पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने श्री जितेन्द्र कुमार संगल जी के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला 

अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये और कहा कि उनकी सोच और आदर्श विद्यालय को शक्ति प्रदान करते है स्कूल एवं संस्था को लेकर उन्होंने जो सपने देखे है, हम सब उन्हें पूरा करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है ।

स्कूल के  संगीत अध्यापक श्री रवीश मिश्रा ने अपने मधुर भजनों से  ईश्वर स्तुति प्रस्तुत कर अपनी श्रद्धांजलि दी । पी०पी०टी० के माध्यम से उनके जीवन से जुड़ी मधुर स्मृतियों को एक बार फिर से दिखाया गया ।

दीप चन्द इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, श्रीमती ममता चौहान ने भी बाबू जी के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये |

शांति पाठ किया गया । प्रबन्ध समिति एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया |  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा |

प्रबंधक श्री विनोद संगल जी ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं समस्त स्टाफ का धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया | संचालन कु० हर्षिता मिश्रा ने किया |

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 15 =