Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर शहर के कई वार्डो में सफाई करायी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर वार्ड संख्या १५ व १६ श्रीमती कैलासो देवी एवं श्रीमती उमा देवी के वार्ड में दीपक पैलेस के पीछे वाली साइड तथा शाहबुद्दीनपुर रोड के बगल में संकीर्ण नालों की मैनुअली सफाई कराई गई 

वार्ड संख्या १९ श्री प्रियांशु जैन माननीय सभासद के वार्ड में मंडी श्मशान घाट से लेकर बाबूराम गेट साइड मैं मैनुअली सफाई का कार्य कराया गया।

मदीना चौक से कब्रिस्तान साइड के डिवाइडर की घास कटवा कर पूरी तरह सफाई कराई गई इसके ३ वार्ड संख्या ४६ में श्रीमती सरिता उर्फ सादिया माननीय सभासद के वार्ड में जेसीबी मशीन के माध्यम से नालों की तली झाड़ सफाई कराई गई।

साथी वार्ड संख्या १३ श्री अरविंद धनगर माननीय सभासद के वार्ड आनंदपुरी क्षेत्र तथा कच्ची सड़क पर मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =