पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर जेसीबी मशीन के माध्यम से सफाई करायी
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नगर के विभिन्न वार्डों में युद्ध स्तर पर नालो की तली झाड़ सफाई अभियान मैनुअली एवं जेसीबी मशीन के माध्यम से चलाया गया। वार्ड संख्या दो एवं चार श्रीमती सुनीता देवी एवं सचिन कुमार सभासद के वार्डों में नालों की तली झाड़ सफाई अभियान चलाया गया।
इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या ४८ श्रीमती गुलशन कुरेशी सभासद के वार्ड में जेसीबी मशीन के माध्यम से नालों की तली झाड़ सफाई कराई गई द्यकई वार्ड से निकाली गई सिल्ट का निस्तारण कराया गया
वार्ड संख्या २४ श्री विकास गुप्ता मान्य सभासद के वार्ड में श्री संजय मित्तल व्यापारी नेता के बगल नालियों की सफाई कराते हुए सिल्ट का निस्तारण कराया गया।
नालों से निकली सिल्ट के निस्तारण मैं कूड़ा वाहनों की व्यस्तता के चलते मोती महल गणेश डेरी के पास कूड़ा डलाव घर से कूड़ा निस्तारण पर देरी होने के कारण स्थानीय नागरिकों द्वारा पालिका प्रशासन का पुतला दहन किया गया
परंतु कुछ ही क्षणों के बाद स्थल से कूड़े का निस्तारण किया गया।
मान्य पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा सफाई से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि नगर के प्रत्येक डलाव घर से नियमित रूप से समयबध कूड़े का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें।
