Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रिसर्च मैथोडोलोजी पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एस डी कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट में एक दिवसीय रिसर्च मैथोडोलोजी पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उदेश्य मुख्य रुप से बी0सी0ए0 एवं बी0एस0सी0 कम्प्यूटर साईस के छात्रो को रिसर्च के विषय में जानकारी देना था। इस अवसर पर हरिद्वार से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अस्सिटेंट प्रोफेसर सुयश भारद्वाज को आमंत्रित किया गया था, जिन्होने काफी इंटरनेशनल सेमिनार में अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये है।

आज सुयश जी ने छात्रों को सैम्प्लिंग के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि सैम्पलिंग करना किस तरह से किसी उत्पाद की गुणवत्त को बढ़ाता है। उन्होने बताया कि आज के समय में रिसर्च टूल्स के उपयोग से रिसर्च करना कितना सरल हो गया है।

 रिसर्च टूल्स का उपयोग करके अपने रिसर्च को आसानी से कर सकते है। विभागाध्यक्ष डॉ0 संजीव तायल ने बताया कि इस तरह को सेमिनार के आयोजन से छात्रों को विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त होती है तथा वह भविष्य में स्वयं के लिए उचित मार्ग का चयन कर पाते है। कम्प्यूटर विभाग के अध्यापकों द्वारा डा0 सुयश भारद्वाज को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके धन्यवाद दिया गया तथा भविष्य में भी आगमन का न्योता दिया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व डा आलोक गुप्ता ने संयुक्त रुप से बताया कि सभी उत्पादों के गुणवत्ता के लिए स्टैंडर्ड बनाए गये है। अगर छात्रों को इन स्टैंडर्ड का ज्ञान होगा तभी वह अपने लिए सही उत्पाद का चयन कर सकेगें। इस अवसर पर विभाग के प्रतीक गर्ग, तरुण शर्मा, रोबिन गर्ग, चंदना दीक्षित, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, उमेश मलिक, विनिता, सतीश आदि शिक्षकगण व स्टॉफ उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 9 =