उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) पिटाई मामले को लेकर एक और गिरफ्तारी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के सुलेमान हॉल में ढाबा संचालक की पिटाई मामले में पुलिस ने एक और आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। इस तरह इस मामले में अब तक पांच गिरफ्तारी हो गईं। पूरे मामले में तथ्यों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी देखने को प्रयासरत है।

ये घटनाक्रम जून का है मगर इसका वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर घटना ने तूल पकड़ा। मामले में उजागर हुआ कि महेशपुर के ढाबा संचालक आकाश को जमालपुर का फरहान नाम का युवक अपने साथियों संग अगवा कर ले गया और सुलेमान हॉल में उसे ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। मामले में वीडियो सामने आने के बाद फरहान सहित चार लोग अब तक जेल भेजे गए। 

मामले में प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही को जिम्मेदार इंस्पेक्टर क्वार्सी को निलंबित भी किया गया है। इस मामले में अब एक और आरोपी फैजान इलाहाबादी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश जारी है। साथ में सीसीटीवी आदि भी देखने का प्रयास जारी है। सीओ ने फैजान की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य की तलाश जारी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =