उत्तर प्रदेश

Aligarh: भाजपा सांसद के साथ फोटो viral- खैर नगर पालिका चेयरमैन संजय शर्मा को AAP से निकाला

Aligarh AAP ने खैर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजय शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकाल दिया है। साथ ही भविष्य में किसी भी चुनाव में आप से टिकट मिलने या प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आप के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा व जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने बर्खास्तगी की घोषणा की।

आप के जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा व जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जैसा कि आप सभी को विदित है नगर पालिका परिषद, खैर के चेयरमैन संजय शर्मा ने पार्टी की टिकट पर नगर निकाय का चुनाव लड़ा। खैर की जनता ने आप का प्रत्याशी होने के नाते, पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर वोट देकर भारी मतों से जिताया।

जीतने के बाद  संजय शर्मा, पार्टी द्वारा खैर की जनता से किए गए वादों के अनुरूप विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। पार्टी के बार-बार कहने के बावजूद भी जनता से किए गए वादों के प्रति गंभीर नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि आप के विरोधी दलों के प्रभाव में आकर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति पर पर खैर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजय शर्मा को दूसरी राजनीतिक पार्टियों के साथ सांठ-गांठ, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही भविष्य में किसी भी चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से टिकट दिए जाने या प्रत्याशी बनाने के लिए प्रतिबंधित भी किया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 8 =