जिले में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू: गजेन्द्र कुमार
मुजफ्फरनगर। गजेन्द्र कुमार ज़िला विद्यालय निरीक्षक ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जिले में माध्यमिक विद्यालयो के शिक्षक/शिक्षिकाओ द्वारा ऑनलाइन कक्षाओ का विधिवत संचालन किया जा रहा है। समस्त २७६ विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने अवगत कराया की जिले में २० मई से सभी माध्यमिक विद्यालयो में कक्षा ९ से कक्षा १२ तक के सभी विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पठन पाठन की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है।
जिनमें विषय अध्यापक जूम एप, गूगल मीट, वाट्सएप ग्रुप आदि के माध्यम से कक्षाए ले रहे है। ऑनलाइन कक्षाओं को विधिवत संचालित करने के लिए डॉ. विकास कुमार प्रधानाचार्य सनातन धर्म इण्टर कालिज मीरापुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिन विद्यालयो में विषय अध्यापक नही है उनके लिए भी विशेष ऑनलाइन कक्षाओ कि व्यवस्था की गई है। शासन के आदेशानुसार ई-ज्ञान गंगा, माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकृत यू-ट्यूब चौनल, स्वमं प्रभा चौनल के विडियोज को भी छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।
पठन-पाठन की यह प्रक्रिया सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक की जा रही है तथा प्रधानाचार्या को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक शनिवार को विषय अध्यापक छात्र छात्राओ की जिज्ञासाओ का समाधान ऑनलाइन माध्यम से करेगे।

