Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में ऑनलाईन पावरपाईन्ट प्रजेन्टेशन का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज, के बी०बी०ए० विभाग में ऑनलाईन पावरपाईन्ट प्रजेन्टेशन का आयोजन किया गया जिसका उददेश्य भूमण्डलीयकरण में प्रबन्धकीय अर्थशास्त्र की उपयोगिता तथा अवसर के बारे में अवगत कराना था।

प्राचार्य, डा० संदीप मित्तल जी छात्र-छात्राओं को प्रबन्धकीय कौशल की महत्वता आज के संदर्भ में कितनी जरुरी है की जानकारी दी ।

विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह जी ने भूमण्डलीयकरण में प्रबन्धकीय अर्थशास्त्र की उपयोगिता तथा अवसर पर प्रकाश डाला।
इस ऑनलाईन सेमिनार का संचालन डा० संगीता गुप्ता द्वारा किया गया

जिसमें चयनकर्ता के रुप में डा० रुपम, प्राची, सोनिका रहे। प्रथम स्थान पर विधी विश्नोई रही, उन्होने बताया भूमण्डलीयकरण में व्यवासायिकी अवसरों को प्रबंधकीय कौशल से और अधिक विस्तारित किया जा सकता है। द्वितीय स्थान पर समयक जैन ने भूमण्डलीय करण में बताया कि देश में विनियोग के अवसरों को बढ़ाया जा सकता है

जिसमें व्यापार एवं व्यावसाय में विकास की संभावना अधिक देखी जा सकती है। तृतीय स्थान पर हिमांशी पांचाल रही जिसने बताया लागत कम व लाभोपार्जन की संभावना को बढ़ाया जा सकता है। विजेताओं का चयन ऑनलाईन माध्यम से किया गया। सभी सम्मलित प्रतिभागीयों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये।

सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा अपने विचारों के माध्यम से यह बताया कि व्यवसाय में एवं भूमण्डीलयकरण के दौर में
प्रबंधकीय अर्थशास्त्र द्वारा हम मूल्य निर्धारण विनियोग अवसर अधिकतम लाभ की संभावनाओं को बढ़ा सकते है साथ ही विदेशों में निर्यातों ’ तथा बाजारों को बढाया जा सकता है।

देश के प्राकृतिक एवं अतिरिक्त साधनों का उपयोग करके साधनों का दुरुपयोग रोका जा सकता है।

आलोक कुमार ने बताया कि इस अवसर पर बी०बी०ए० विभाग के दीपक गर्ग, अक्षय जैन, अंजर, पूर्वी, प्रशान्त, उमेश मलिक, विनिता, सतीश, शशांक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ उपस्थित रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − five =