समाचार
तीन ग्रुपों द्वारा 42 पर्चे भरे 
मुजफ्फरनगर। सिविल बार संघ के प्रागंण में स्थित राष्ट्रीय सभागार में दोपहर दो बजे तक तीन ग्रुपों द्वारा 42 पर्चे भरे गये। चुनाव अधिकारियों ने पत्रकारों को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 18 दिसम्बर को दोपहर एक बजे तक पर्चो की नाम वापसी हो सकेगी। इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो जायेगी। फिलहाल तीन ग्रुपों के लोग मैदान में है जिनमें से दो ग्रुप 18-18 पदों के लिए चुनाव के मैदान में लगे है। इस बार मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद जैगम मिया जैदी के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी और बिजेंद्र प्रताप पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन करा रहे है। इस बार के चुनावों में यंग लॉयर्स ग्रुप की ओर से निपुण जैन, अभिनव अग्रवाल, कपिल गुप्ता, अन्नू कुच्छल, मुकेश जौहरी, रूपांकर मैदान में है। इन यंग लायर्स का कहना है कि वे लीक से हटकर चुनाव मैदान में उतरे है ताकि चुनाव में युवा वर्ग को भी उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। दूसरी ओर, सुनील कुमार अध्यक्ष पद के लिए, बिजेंद्र मलिक महासचिव पद के लिए, मामचंद उपाध्यक्ष, नीरज ऐरन कोषाध्यक्ष, मनोज त्यागी सहसचिव प्रशासन, राखी त्यागी सहसचिव लाइब्रेरी के लिए चुनाव मैदान में है। यहां वरिष्ठ मैम्बरों के रूप में आनंद, दिलीप, सुधीर, सोहनलाल, नरेंद्र सैनी, सत्येंद्र सैनी चुनाव मैदान मे है तो जूनियर सदस्यों के लिए अभिषेक, राकेश, हिमांशु, अमित कुमार, नरेंद्र सोलंक,ी देव शर्मा अपनी किस्मत आजमायेंगे। इसी प्रकार एक पुराने ग्रुप की ओर से अध्यक्ष पद के लिए सुगन्ध जैन, महासचिव पद के लिए अजय पाल सिंह चौहान, निपुण गौतम, ज्वाइंट सैकेट्री के लिए दीपा पंवार और सुषमा वर्मा चुनाव मैदान में है। तीनों ग्रुप अपनी अपनी जीत के दावांं के प्रति आवश्स्त होकर चल रहे है।
सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाल ने सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए आवयश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत शहर कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान ने नगर की हृदय स्थली शिव चौक, हनुमान चौक,सर्राफा बाजार आदि अनेक स्थानो पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वहां मौजूद पुलिसकर्मियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
मुजफ्फरनगर के शोरम में कृषि कानूनों को लेकर खाप चौधरियों की आपातकालीन बैठक, खाप चौधरियों का दिल्ली कूच
मुजफ्फरनगर। दिल्ली मे चल रहे किसान आन्दोलन मे शामिल होने के लिए दर्जनो गाडियो द्वारा विभिन्न खाप चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हुए। खाप चौधरियो के दिल्ली कूच को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लाटियान खाप मुख्यालय तितावी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बुढीना कलां से लाटियान खाप के चौधरी वीरेन्द्र सिह, बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व मे भाकियू की राजधानी सिसौली से एवं अहलावत खाप के चौधरी नरेश अहलावत के नेतृत्व मे व तोमर खाप के चौधरी सुरेन्द्र तोमर के नेतृत्व मे दर्जनो गाडियो मे सवार होकर विभिन्न खाप चौधरी दिल्ली किसान आन्दोलन मे शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि बीती देर रात तितावी के गांव बुढीनाकलां पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव ने लाटियान खाप मुख्यालय बुढीना कला पहुंच कर लाटियान खाप के चौधरी वीरेन्द्र सिह से खाप चौधरियों से दिल्ली जाने पर विचार विमर्श किया था। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। खाप चौधरियो के दिल्ली किसान आन्दोलन मे रवाना होने को लेकर जिला पुलिसि प्रशासन आज पूरी तरह अलर्ट रहा। एसपी देहात नेपाल सिह के नेतृत्व मे पुलिस फोर्स पूरी तरह अलर्ट रही।
तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा गैगेस्टर अधि0 थाना झिंझाना जनपद शामली में वांछित अभियुक्त काला उर्फ महबूब पुत्र शानू उर्फ एहसान नि0 मौ0 बागजानकीदास थाना को0नगर मु0नगर को प्रेमपुरी खादरवाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ द्वारा अभियुक्ता समा पत्नी समीम उर्फ छोटा नि0 मन्दिर वाली गली मिमलाना रोड थाना को0नगर मु0नगर को अभियुक्ता के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से पर्चा सटटा गत्ता पेन व 2300 रूपये नगद बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर उ0नि0 ओमकार सिंह द्वारा अभियुक्त ज्ञान सिंह पुत्र फूल सिंह नि0 चोरावाला थाना ककरौली मु0नगर को मोरना ब्लाक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानां से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर उ0नि0 ओमप्रकाश द्वारा वांछित अभियुक्त मोनू पुत्र मांगेराम, छोटू उर्फ निखिल पुत्र माटू उर्फ अमृतपाल नि0 ग्राम भैंसी थाना खतौली मु0नगर को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया । वहीं थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त इस्तकार पुत्र नूरहसन, साहिल उर्फ साहिद पुत्र युसुफ नि0गण ग्राम पुरबालियान थाना मन्सूरपुर मु0नगर को पुरबालियान बस अडडे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर उ0नि0 ओमकारनाथ पाण्डेय द्वारा वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र पुत्र ब्रहमचारी, जगदीप पुत्र ब्रहमचारी नि0गण ग्राम पिमौडा थाना जानसठ मु0नगर को पिमौडा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया । वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 धीरज सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त साबिर पुत्र चुन्नू नि0 बरकता रोड कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर को दयानन्द चौक से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर उ0नि0 महेन्द्र त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त शोएब पुत्र इन्कलाब नि0 ग्राम जडौदा थाना मन्सूरपुर मु0नगर को ग्राम किनौनी गेट से गिरफ्तार किया। वहीं थाना रतनपुरी पर उ0नि0 ललित कुमार द्वारा पोक्सो अधि में वांछित अभियुक्त मोईन पुत्र सत्तार, खुर्शीद पुत्र हसीमुददीन, आरिफ पुत्र इलियास, तासिम पुत्र हकीमुददीन, इन्तजार पुत्र आसाक, जाकिर पुत्र अलीशेर, आरिफ पुत्र अख्तर , वाजिद पुत्र इस्लाम नि0गण ग्राम चन्दसीना थाना रतनपुरी मु0नगर को ग्राम चन्दसीना से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना तितावी पर उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त मनोज पुत्र प्रेम सिंह, बाबू पुत्र छब्बर नि0गण नूनाखेडा थाना तितावी मु0नगर को धौलरा बस अडडे से गिरफ्तार किया।
ऑनलाईन पावरपाईन्ट प्रजेन्टेशन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज, के बी०बी०ए० विभाग में ऑनलाईन पावरपाईन्ट प्रजेन्टेशन का आयोजन किया गया जिसका उददेश्य भूमण्डलीयकरण में प्रबन्धकीय अर्थशास्त्र की उपयोगिता तथा अवसर के बारे में अवगत कराना था।
प्राचार्य, डा० संदीप मित्तल जी छात्र-छात्राओं को प्रबन्धकीय कौशल की महत्वता आज के संदर्भ में कितनी जरुरी है की जानकारी दी । विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह जी ने भूमण्डलीयकरण में प्रबन्धकीय अर्थशास्त्र की उपयोगिता तथा अवसर पर प्रकाश डाला।
इस ऑनलाईन सेमिनार का संचालन डा० संगीता गुप्ता द्वारा किया गया जिसमें चयनकर्ता के रुप में डा० रुपम, प्राची, सोनिका रहे। प्रथम स्थान पर विधी विश्नोई रही, उन्होने बताया भूमण्डलीयकरण में व्यवासायिकी अवसरों को प्रबंधकीय कौशल से और अधिक विस्तारित किया जा सकता है। द्वितीय स्थान पर समयक जैन ने भूमण्डलीय करण में बताया कि देश में विनियोग के अवसरों को बढ़ाया जा सकता है जिसमें व्यापार एवं व्यावसाय में विकास की संभावना अधिक देखी जा सकती है। तृतीय स्थान पर हिमांशी पांचाल रही जिसने बताया लागत कम व लाभोपार्जन की संभावना को बढ़ाया जा सकता है। विजेताओं का चयन ऑनलाईन माध्यम से किया गया। सभी सम्मलित प्रतिभागीयों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये।
सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा अपने विचारों के माध्यम से यह बताया कि व्यवसाय में एवं भूमण्डीलयकरण के दौर में
प्रबंधकीय अर्थशास्त्र द्वारा हम मूल्य निर्धारण विनियोग अवसर अधिकतम लाभ की संभावनाओं को बढ़ा सकते है साथ ही विदेशों में निर्यातों ’ तथा बाजारों को बढाया जा सकता है। देश के प्राकृतिक एवं अतिरिक्त साधनों का उपयोग करके साधनों का दुरुपयोग रोका जा सकता है।
मीडिया प्रभारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी०बी०ए० विभाग के दीपक गर्ग, अक्षय जैन, अंजर, पूर्वी, प्रशान्त, उमेश मलिक, विनिता, सतीश, शशांक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ उपस्थित रहे।
मनुष्य को क्रोध से बचना चाहिएः विद्यासागर जी महाराज
मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि आ०श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज ने अपनी देशना में बताया कि क्रोध के ३ स्टेप है पहला शूटिंग एन्गर जिसमे व्यक्ति अपना क्रोध बाहर निकालता है दुसरो पर चिल्लाता है,, दूसरे स्टेप में वह क्रोध करके अंदर ही अंदर अपने मन में क्रोध दबाये रखता है जिसे कहते है साइलेंट एन्गर और तीसरी स्थिति जिसे कहते है कार्मिक एन्गर जिसमे हम अपने ज्ञान से जान पाए कि क्रोध करना हमारी आत्मा का वास्तविक स्वभाव नही है, ये मात्र कर्मा के संयोग से हमारी आत्मा को क्रोध करना पड़ रहा है तो हम क्रोध के समय इस तीसरी स्थिति में नही पहुच पाते मात्र क्रोध करके अथवा क्रोध को अपने अंदर दबाकर ही रह जाते है मुनि श्री ने बताया के बहुत बार ऐसा होता है के बने बनाये काम को भी क्रोधी व्यक्ति बिगाड़ देता है अतः क्रोधी व्यक्ति से सभी डरते है क्योंकि क्रोधी व्यक्ति उबलते हुए जल के समान होता है जिससे जलने के खतरा बना रहता है मुनि श्री बताया,,जिस प्रकार कीड़ा हो जाने पर जब तक अंदर से उसकी सफाई करके कील न निकाल दी जाए तब तक वो ठीक नही होता । इसी प्रकार जब तक आत्मा से कर्मा की सफाई अंतरंग से नही होती तब तक आत्मा स्वस्थ नही रह सकता । अनादिकाल से आत्मा पर जो कर्मा की धूलि लगी हुई है , उसकी चादर बन चुकी है , उसके हटाये बिना आत्मा का प्रकाश उत्पन नही हो सकता । अतः आवश्यक है कि आत्मा की धूलि साफ करें और आत्मा को आईने के समान उज्ज्वल बनाये।अध्यक्ष विनोद जैन बैंक वाले महामंत्री विपिन जैन नावला वाले उपाध्यक्ष सुशील जैन दाल वाले मंत्री अनुज जैन वहलना वाले अक्षत जैन जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
बालिका सम्मान समारोह व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
मुज़फ्फरनगर। एमजी जूनियर गर्ल्स हाइ स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिका सम्मान समारोह व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जनपद मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्धावाला स्तिथ एम जी गर्ल्स जूनियर हाइ स्कूल में ह्यूमैनिटी वैलफेयर सोसायटी व स्कूल की तरफ से मिशन शक्ति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मेधावी सम्मान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत अतिथियों को पुष्प भेंट कर किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार,जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुश्फेकीन,महिला थानाध्यक्ष मोनिका चौहान व खंड शिक्षा अधिकारी नगर डॉक्टर सविता डबराल मौजूद रहे। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए साथ ही मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण की थीम महिला एवं बाल तस्करी,भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम पर चित्रकला प्रतियोगिता में बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में एक ऐसा हथियार है जो जीवन की रूपरेखा बदल सकता है,इसलिए शिक्षा अवश्य प्राप्त करने का प्रयास जीवन में निरंतर करते रहना चाहिए।
महिला थाना इंचार्ज मोनिका चौहान ने बालिकाओं व महिलाओं को कानूनी सहायता व सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किय,वही खंड शिक्षा अधिकारी नगर डॉक्टर सविता डबराल ने बालिकाओं व महिलाओं को अभीप्रेरित करते हुए अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षा समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का एकमात्र उपाय है इसलिए जीवन में सैदेव शैक्षिक चुनितियो को जीवन में शामिल करें।इस दौरान ह्यूमैनिटी वैलफेयर सोसाइटी के सैकेट्री मोहम्मद शाहवेज ने बताया कि आज यहां विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिका सम्मान समारोह आयोजित किया गया है,इस दौरान बालिकाओ ने विभिन्न तरह की पेंटिंग बनाई जिन्हें मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।
शहीद विकास कुमार को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक आकस्मिक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा में आयोजित की गई,बैठक में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले मे नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हमारे जिले मुजफ्फरनगर के गांव पचेंडा कला के रहने वाले जांबाज डिप्टी कमांडेंट श्री विकास सिंघल जो देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए उनको संगठन के समस्त पदाधिकारीगण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं हमारे देश के वीर जवान जो देश की सीमाओं की २४ घंटे जाग जाग कर रक्षा करते हैं जिससे हम चौन की नींद सो पाते हैं उन सभी वीर जांबाज सैनिकों को हम नमन करते हैं बैठक में नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा,प्रवीण जैन,भूरा कुरेशी, शिव कुमार सिंघल,सुनील वर्मा,विजय कुछल,जयेंद्र प्रकाश,विकास मल्होत्रा अनिल सिंघल,तरुण मित्तल आदि सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित सत्र 2019-2020 के परीक्षाफल में एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी0एस0सी0 (गृहविज्ञान) अन्तिम वर्ष का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा एवं सभी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सत्र मे भी पूर्व की भांति छात्राओं ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को निरंतर जारी रखते हुए आंचल शर्मा ने 82 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। फरहत नाज ने 79.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान पर अंशिका 79.4 प्रतिशत अंक के साथ रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सचिन गोयल के द्वारा सभी छात्राओं को परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। सभी छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की तथा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने अध्यापकों को दिया। कला संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति नीतु गुप्ता ने सभी छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्राओं व सभी शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम बताया तथा भविष्य में भी सभी छात्राओं को इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी छात्राओं को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से नित नई ऊचाईयों को पाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए तथा अन्य छात्राओं को भी इनसे प्रेरणा लेते हुए महाविद्यालय के साथ-साथ अपने अभिभावकों तथा अपने राष्ट्र का नाम भी रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर स्वाति चौधरी, श्रीमति अनामिका वर्मा, पिंकी, श्रीमति एकता मित्तल, श्रीमति गरिमा कंसल, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, आशीष पाल, कुशलवीर सिंह, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विशाल स्वास्थ शिविर लगाया
पुरकाजी। सेठपुरा में जगतबंधु सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल स्वास्थ शिविर लगाया गया। इसका शुभारम्भ भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति जी ने फीता काट कर किया किया। शिविर में ५० से अधिक लोगों को व्हीलचेयर ट्राई साइकिल एवं वैशाखी दी गई। शिविर में पुरकाजी चिकित्सा प्रभारी अरुण कुमार जी कमल गौत्तम व जगतबंधु सेवा ट्रस्ट चरिटेबिल हॉस्पिटल के चेयरमैन राजबीर प्रजापति रहे।
गंगा घाट के सौन्दर्यकरण का कार्य जारी
खतौली। गंगा घाट के सौन्दर्यकरण से गंगा घाट की तस्वीर बदल रही है। स्वच्छता अभियान एवं जनपद मे चल रहे विभिन्न विकास कार्यो की कडी मे कस्बा खतौली स्थित गंगा घाट के सौन्दर्यकरण का कार्य जोरों शोरों के साथ चल रहा है। पालिका प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे सौन्दर्यकरण को नागरिको द्वारा काफी सराहा जा रहा है।
डीजल व पैट्रोल के दाम में लगातार बढोतरी से रोष
मुजफ्फरनगर। रालोद की राष्ट्रीय सचिव रमानागर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देश में डीजल व पैट्रोल के दाम में लगातार बढोतरी के बाद भाजपा सरकार ने पिछले दो सप्ताह में घरेलू गैस के दाम में १०० रुपये की बढ़ोतरी की है गैस के बढे दामों से गृहणियों को झटका लगा है देश में आज आर्थिक मंदी के दौर से गुज़र रहाँ है मंदी के दौर में डीजल पैट्रोल के दाम में लगातार बढोतरी के बाद भाजपा सरकार ने गैस मूल्य बढ़ोतरी की है में रालोद की ओर से व एक ग्रहणी के नाते इस बढ़ोतरी की निन्दा करतीं हूँ तथा सरकार से मांग करती हूं कि गैस के बढे दामों को वापस ले ।
पेंशनर्स की समस्याओ को सुनकर समाधान कराया
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागर मे आयोजित पेंशनर दिवस पर पेंशनर्स की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित पेंशनर्स दिवस पर विभिन्न विभागो से जुडे पेंशनर्स की समस्याओ का समाधान किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागो से जुडे पेंशनर्स ने अपनी समस्यायें अधिकारियो के समक्ष रखी। वरिष्ठ कोषाधिकारी सतीश कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार आदि ने पेंशनर्स की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया। इस दौरान विभिन्न विभागो के पेंशनर्स बैठक मे मौजूद रहे।
गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर राउंड टेबल संगठन की ओर से १०१ गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। सामाजिक संगठन राउंड टेबल द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी नई मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा भी पहुंचे और संगठन के पदाधिकारियों के साथ कंबल वितरित किए। इस कार्यक्रम का संचालक शिवांग कुच्छल ने किया और अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष प्रसून अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे एडीएम और सीओ ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अति मानवीय, सार्थक और उपयोगी बताया और कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कार्यक्रम में आशु गोयल, सुधीर, संदीप, अंकित गुप्ता, अभिषेक पालीवाल, प्रशांत अग्रवाल, अनंत बंसल, अंशुल गुप्ता, व्योम आदि का सहयोग रहा।
अधिवक्ता का निधन
मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गोविंद सिह का बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन से जिला एवं सिविल बार एसो. के जुडे अधिवक्ताओ मे शोक छा गया। अधिवक्ताओ ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ता गोविंद सिह का रिषीकेश एम्स मे उपचार के दौरान आज सुबह निधन हो गया। बताया जाता है कि मूलरूप से नई मन्डी जानसठ रोड के गांव शेरनगर निवासी पिछले कुछ समय से जानसठ रोड स्थित एक कालोनी मे मकान बनाकर रह रहे थे तथा आजकल वे काफी बीमार चल रहे थे। जिस कारण उनका रिषीकेश एम्स मे उपचार चल रहा था। अधिवक्ता गोविंद सिह के निधन की खबर से अधिवक्ताओ मे शोक छा गया। जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम व महामंत्री अरूण शर्मा सहित अनेक अधिवक्तो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। गोविंद सिह एड. के निधन के कारण आज जिला बार संघ से जुडे अधिवक्ता कर न्यायिक कार्यो से विरत रहे तथा फैंथम हाल मे दो मिनट का मौन रख कर स्व.गोविंद सिह को श्रृद्धाजली अर्पित की गई। इस दौरान जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम, महासचिव अरूण शर्मा एड. सहित अनेक अधिवक्तागण मौेजूद रहे।
मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज
एसपी सिटी के निरीक्षण से मचा हडकंप
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी ने जनपद के मेरठ-मुजफ्फरनगर बार्डर का औचक निरीक्षण कर डियूटी में लगे पुलिस बल की सर्तकता एवं मौजूदगी को चैक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी सिटी द्वारा की गई चैकिंग के कारण पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट नजर आया।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने मेरठ-मुजफ्फरनगर बार्डर का औचक निरीक्षण किया। एसपी सिटी द्वारा की गई बार्डर चैकिग के दौरा मौके पर मौजूद पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट रहा। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बार्डर का औचक निरीक्षण कर वहां मौजूद पुलिसकर्मियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी सिटी द्वारा बीती देर रात कई स्थानो पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी सिटी ने अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

