News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर में शनिवार को बाजार खुलने के आदेश जारी, 14 अगस्त को खुलेंगे जिले के बाजार
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में शनिवार को बाजार खुलने के आदेश जारी हो गए है , 14 अगस्त को जिले के बाजार अब रोज की तरह खुल सकेंगे।
जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या 1416/2021-सीएक्स-3, गृह (गोपन) अनुभाग-3 लखनऊ दिनांक 11 अगस्त 2021 के अन्तर्गत पूर्व निर्गत शासनादेश संख्या 1054/2021-सीएक्स-3, दिनांक 19.06.2021 तथा आदेश संख्या 1193/2021-सीएक्स-3 दिनांक 11 07.2021 में उल्लिखित शर्तों के अधीन कतिपय गतिविधियाँ अनुमन्य किए जाने के दिनों (शनिवार-रविवार साप्ताहिक बन्दी/कोरोना कर्फ्यू लागू) में परिवर्तन करते हुए दिनांक 14.08.2021 दिन शानिवार से प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक (रविवार साप्ताहिक बन्दीध्कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा) प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी व सेनेटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ गतिविधियाँ अनुमन्य किए जाने की अनुमति प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि उक्त शासनादेश के अनुपालन में इस कार्यालय द्वारा निर्गत पूर्व आदेश संख्या 1820/जे0ए0-2021 दिनांक 20.06.2021 एवं आदेश संख्या 1890ध्जे0ए0-2021 दिनांक 11.07.2021 में उल्लिखित शर्तो के अधीन जनपद मुजफ्फरनगर कतिपय गतिविधियाँ अनुमन्य किए जाने के दिनों (शनिवार-रविवार साप्ताहिक बन्दीध्कोरोना कर्फ्यू लागू) में परिवर्तन करते दिनांक 14.08.2021 दिन शानिवार से प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक ( रविवार साप्ताहिक बन्दी/कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा ) प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी व सेनेटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ गतिविधियाँ अनुमन्य किए जाने की अनुमति प्रदान की गयी है। डीएम ने बताया कि इस कार्यालय द्वारा निर्गत आदेश संख्या 1820/जे0ए0-2021, दिनांक 20.06.2021 में उल्लिखित शेष शर्ते यथावत रहेगी।

 

नसीम हत्याकांडः सात दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, तीन साल पहले सुनाई गई थी फांसी की सजा
मुजफ्फरनगर। गांव हरसौली के नसीम हत्याकांड में 11 साल से अधिक समय से जेल में बंद सात दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। सभी अभियुक्तों को इससे पहले एडीजे-11 कोर्ट ने दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया था। शाहपुर क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी नसीम की 25 फरवरी 2010 को कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए हत्या कर दी गई थी। हमले में खलील, रैयान व शकील घायल भी हो गए थे। नसीम के भाई इरफान ने गांव के ही सरफराज, अरशद, शाहिद, फारूख, राशिद, सादिक व मुमताज के खिलाफ हत्या व कातिलाना हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से ही सभी आरोपी जेल में बंद हैं। नसीम हत्याकांड की सुनवाई एडीजे-11 कोर्ट में हुई, जहां न्यायाधीश राजेश भारद्वाज ने सभी सातों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20 नवंबर 2018 को फांसी की सजा सुनाई थी। अभियुक्तों के अधिवक्ता संजय सिंह ने बताया कि फांसी की सजा के विरुद्ध हाईकोर्ट में अपील की गई, जहां बचाव पक्ष की दलीलों को सुनते हुए हाईकोर्ट ने 31 जुलाई 2019 को सभी की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया था। वहीं इस सजा के खिलाफ आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करते हुए जमानत दिए जाने की मांग की। अधिवक्ता संजय सिंह ने बताया कि मामले में बचाव पक्ष की दलीलों व उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सबूतों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी सातों अभियुक्तों को जमानत दे दी है।

 

लूटः इवान हॉस्पिटल ने आठ कोविड संक्रमितों से वसूले 15 लाख अधिक
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में निजी अस्पतालों ने जमकर लूट मचाई। कायदे-कानून ताक पर रखकर इवान हास्पिटल ने मरीजों से मोटी रकम वसूली। हाईकोर्ट के आदेश पर गठित जांच समिति को इसके पुख्ता सुबूत मिले हैं। आठ मरीजों से 15.29 लाख रुपये से अधिक वसूले गए। कोरोना पीक के दौरान मरीजों को भर्ती कराने के लिए मारामारी रही।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में बेड की किल्लत हुई तो प्रशासन ने शासन की गाइडलाइन के आधार पर निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल के रूप में मान्यता दी। जनपद में इवान और हार्ट केयर सैनी हास्पिटल में कोरोना संक्रमितों को भर्ती कराया गया। निजी अस्पतालों ने जमकर मनमानी की। शासन से निर्धारित शुल्क से प्रतिदिन पांच गुणा तक ज्यादा पैसा वसूला गया। इसे लेकर खूब बवाल हुआ। हार्ट केयर सैनी हास्पिटल के चिकित्सकों पर मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में हाईकोर्ट के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। मरीज-स्वजन को समिति के समक्ष शिकायत करने का मौका दिया गया। इवान हास्पिटल के खिलाफ की गई शिकायतों में से आठ शिकायत ऐसी मिलीं, जिनमें मरीज से अत्याधिक वसूली की गई। जांच समिति के सदस्य और एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या इवान हास्पिटल में आठ लोगों से मानकों से अधिक धनराशि लेने की बात सामने आई है। इनमें सुरेश से 61 हजार, राजेश से 1.72 लाख, राज लक्ष्मी से 4.50 लाख, अंजली सोम से 50 हजार, प्ररेणा गंभीर से 2.27 लाख, दीपक कुमार से 24 हजार, आकाश गौतम से 2.15 लाख और जरीना से 3.30 लाख रुपये की अधिक वसूली की गई। इस प्रकरण पर विस्तृत आदेश गुरुवार को जारी होगा। जांच समिति में एडीएम प्रशासन के अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज के डा. आरके ठकराल शामिल हैं।

 

पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त रविकान्त पुत्र अजय उर्फ अजीत नि0 सी बिन्दल सिटी एनएच-58 थाना कंकरखेडा मेरठ को दुकान सूर्या स्टील थाना टीपी नगर से गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त न्याजू उर्फ निजाकत पुत्र मकसूद, इरफान पुत्र सददीक, अब्दुल्ला पुत्र शफीक नि0गण मिमलाना थाना को0नगर मु0नगर को ग्राम मिमलाना से गिरफ्तार किया गया।
थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सतनाम पुत्र साहब सिंह नि0 तुगलपुर थाना खानपुर हरिद्वार को जंगल ग्राम बढीवाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 01 खोखा 01 जिन्दा 315 बोर एवं उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित चोरी की मोटर को बरामद किया गया।
थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 जयपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नितिन गुप्ता पुत्र महेन्द्र गुप्ता नि0 गायत्री गार्डन थाना परतापुर मेरठ को बुढाना तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 लेनोवा कम्पनी का टैबलेट फोन को बरामद किया गया।

 

जुआरी अभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त वसीम उर्फ सुक्का पुत्र शेरदीन नि0 सफीपुर पटटी कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर, निन्ना पुत्र मिदा नि0 ग्राम बडकता थाना बुढाना मु0नगर को ग्राम बडकता से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 5330 रूपये नगद एवं 02 ताश की गडडी को बरामद किया गया।
वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त साबिर पुत्र समयदीन नि0 ग्राम परासोली थाना बुढाना मु0नगर को राजकीय इण्टर कालेज के गेट के पास ग्राम गढी सखावतपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 23 पव्वे देशी शराब मिस रंगीली को बरामद किया गया।

 

क्रांति सेना के 11 पदाधिकारियों सहित 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। हरियाली तीज के मौके पर बिंदल बाजार में मेहंदी लगा रहे युवकों के साथ मारपीट के मामले में क्रांति सेना के ११ पदाधिकारियों सहित २० से २५ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिंदल बाजार में तीज के मौके पर मेहंदी लगा रहे युवक के साथ क्रांति सेना के ११ पदाधिकारियों और २० से २५ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर उसका सामान फेंक दिया गया था। जिसको लेकर युवक नई मंडी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर प्रभारी नई मंडी अनिल कपरवान द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रांति सेना के ११ पदाधिकारियों और २० से २५ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व शांति भंग में मुकदमा दर्ज किया है।

सडक हादसो मे कई लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला केशवपुरी निवासी सतीश पुत्र ब्रजपाल बाईक द्वारा सूजडू चूंगी पर किसी काम से जाते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे नागरिकों की सूचना पर पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। शाहपुर के मौहल्ला रायजादगान निवासी आसिफ पुत्र इलियास कुरैशी भी बुढाना के विज्ञाना से लौटते वक्त बाईक फिसलने पर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने पुलिस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। एक अन्य सडक हादसे के तहत शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गउशाला निवासी कृष्णा पुत्र स्व.आर.के.शर्मा शामली बस स्टैण्ड के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। शामली बस सटैण्ड के समीप मौजूद पुलिसकर्मियो ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा उसके परिवारजनो को इसकी सूचना दी।

 

शहर के जाम से जनता परेशान1 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। ई रिक्शाओं के कारण भी जाम लगना नगर में रोजमर्रा की बात हो चुकी है। वैसे तो नगर में जाम लगना एक आम बात सी हो गयी है रोजाना भीड इतनी अधिक सड़कों पर हो जाती है कि वाहनों की लम्बी कतारे लग जाती हे और वाहन स्वामियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता है वहीं दूसरी तरफ तपती गर्मी में छूटते पसीने सिर्फ यही याद दिलाते है कि जल्द ही मंजिल आ जाये और हम अपने गंतव्य की ओर पहुंच जाये। लेकिन यह जाम नगर के एक चौराहे या गली का नहीं है ये जाम आज नगर के लगभग हर चौराहे पर लगना स्वभाविक हो गया है। हालात यह है कि इस जाम का मुख्य कारण ई रिक्शा भी बन रही है। ई रिक्शा के कारण आज हर गली, मौहल्लों में जाम लग जाता है जबकि पिछले दिनों प्रशासन द्वारा ई रिक्शाओं का रूट भी तय किया गया था लेकिन कुछ दिनों बाद अब फिर ई रिक्शा चालक हर गली मौहल्लों में धडल्ले से ई रिक्शा घुसा देते है जिस कारण जाम लग जाता है। जाम के कारण नागरिक परेशान होते है और कहते दिखते है कि बस ई रिक्शाओं का रूट तय हो जाये तो जाम से मुक्ति मिल जाये। वहीं अगर ई रिक्शाओं को रूट तय हो जाये तो शायद जाम से कुछ हद तक निजात मिल सकेगी।

 

भाजपा का वोट बनवाओ कैम्प का हुआ शुभारंभ2 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नई मंडी मंडल द्वारा सात दिवसीय वोट बनवाओ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें १८ वर्ष तक के सभी युवक एवं युवतियों की वोट बनवाई जाएगी। जिसका शुभारंभ पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा किया गया। गौशाला रोड स्थित नगर पालिका परिषद के सभासद विपुल भटनागर के आवास पर नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर के नेतृत्व में सात दिवसीय वोट बनवाओ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रदेश संयोजक लघु उद्योग कुशपुरी जिला मंत्री सचिन सिंघल, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष युवा शुभम भारद्वाज, नवनीत गुप्ता, गांधी कॉलोनी को ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष एवं नई मंडी मंडल उपाध्यक्ष पवन छाबड़ा, सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा, राजीव गर्ग, आशुतोष शर्मा, विशाल गर्ग सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 

रालोद की न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत किया5 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा गरीब, वंचित, दलित वर्ग के लोगों के हित मे न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। दो माह तक चलने वाली न्याय यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव के तहत गांव रामपुर पहुंची। रामपुर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। रालोद सुप्रीमो जयन्त चौधरी के निर्देश पर प्रदेश के गरीब,वंचित एवं दलित समाज के लोगो को न्याय दिलाने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के उददेश्य से 7 अगस्त 2021 से शुरू हुई न्याय यात्रा जो कि सहारनपुर से आगरा तक आयोजित हो रही है। प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर 13 व 14 अगस्त 2021 को जनपद मुजफ्फरनगर मे आयोजित दो दिवसीय न्याय यात्रा पार्टी पदाधिकारियो एवं कार्यकताओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया। न्याय यात्रा के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम मे महिलाओ ने भी भारी संख्या मे भागीदारी की तथा क्षेत्र के सैकडो लोग मौजूद रहे। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर वरिष्ठ नेता माधोराम शास्त्री को न्याय यात्रा का संयोजक बनाया गया है। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव रामपुर मे आयोजित न्याय यात्रा मे मुख्य अतिथि के रूप मे बिजनौर से पूर्व सांसद मुंशीराम पाल,रालोद अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशान्त कन्नोजिया, क्षेत्रिय अध्यक्ष यशवीर सिह,पूर्व विधायक देवकुमार,रालोद नेता काजी अहमद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता पर रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर,सुधीर भारती तथा वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी,पराग चौधरी,अंकित सहरावत,हर्ष राठी,विनित कादियान आदि ने कार्यक्रम की सफलता पर आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

बीडीओ ने संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनी7 Min 4 |
जानसठ। बीडीओ ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ब्लॉक पर पहुंचे नागरिको की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित कराया। जन समस्याओं के समाधान के लिए अब प्रत्येक ब्रहस्पतिवार को ब्लॉक दिवस आयोजित किया जा रहा है। आज से जनपद के सभी 9 विकास खंड कार्यालयों पर ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नागरिक अपनी सभी समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित ब्लॉक पर पहुंच कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। 12 एवं 26 अगस्त 2021 को सभी 09 विकास खण्ड कार्योलयों मे ब्लॉक दिवस मे ही स्वावलम्बन कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सम्बन्धित विकास खण्ड क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी।

समाचार

पेंशन की मांग को लेकर डीएम कार्यालय का किया घेराव8 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। रामपाल सिंह पाल जिला अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष सुमित प्रजापति ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के खतौली ब्लॉक अध्यक्ष सुमित प्रजापति के नेतृत्व में गांव जंधेड़ी जाटान के सैकड़ों लोगों ने किसान सम्मान निधि विधवा पेंशन वृद्धावस्था पेंशन दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सुमित प्रजापति मोर्चा नेता प्रभात प्रजापति ने बताया कि गांव जिदडी जाटान के छोटे किसानो को सम्मान निधि नहीं मिल रही है वही गरीब महिलाओं को विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन करीब ५ महीने से नहीं मिल रही है जिसकी वजह से गरीब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वह आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है वहीं उन्होंने ज्ञापन में मांग की है कि जल्द ही गरीब विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन व वर्द्धा लोगों को पेंशन दिलाई जाए नहीं तो भारतीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा इस दौरान राकेश पाल, रामकली, सरोज, आशी ,फुल समंदरी, वीर सिंह, सुरेश,श्रीपाल, संजय, वीर सिंह, ताराचंद रिशिपाल अंकित कमला बाबूराम, बालेश्वरी, रामफल, चंद्रपाल ,भजनी, बिरसेन आदि।

रालोद ने की वार्ता : माहौल खराब करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही 10 Min 7 |
मुज़फ़्फ़रनगर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रशांत कन्नौजीया, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, ज़िला अध्यक्ष प्रभात तोमर के नेतृत्व में गत दिवस हरियाली तीज पर कुछ लोगों द्वारा जनपद का आपसी भाईचारा का माहौल ख़राब करने के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय को मिलकर उक्त लोगों की गिरफ़्तारी हेतू वार्ता कि और बताया कि राष्ट्रीय लोकदल किसी किमत पर जनपद का माहौल ख़राब नहीं होने देगा। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा जल्द ही मुलज़िमों पर कार्रवाई कि जायेगी । गत दिवस हरियाली तीज पर कुछ लोगों ने ज़ब शहर का माहौल ख़राब करना चाहा तो जयंत चौधरी के तत्काल ट्यूटर पर जानकारी दी और मुज़फ़्फ़रनगर ज़िला अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिये तब हरकत में आई मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस, उसके पश्चात पुलिस ने उक्त के विरुद्ध दर्ज किया था मुक़दमा।

 

अवैध तमंचा फैक्ट्री का भण्डाफोडः एक तस्कर गिरफ्तार11 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मौत का सामान तैयार कर रही एक बडी शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड करते हुए टॉप-१० अभियुक्त एक अवैध शस्त्र तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बने-अधबने तमंचे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार खतौली पुलिस द्वारा सफेदा रोड शेखपुरा की तरफ बन्द पडे घेर से ०१ शातिर अवैध शस्त्र तस्कर/थाने का टॉप-१० अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोनू पुत्र मूलचन्द निवासी ग्राम गालिबपुर थाना खतौली बताया गया है। मौके से पांच तमंचे ३१५ बोर, पांच अदद तमंचे १२ बोर, दो तमंचे अधबने ३१५ बोर, २४ नाल लोहा, एक खोखा कारतूस १२ बोर व २ जिन्दा कारतूस १२ बोर, २ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, शस्त्र बनाने के उपरकण एक रेती, एक सडासी, एक लोहे काटने वाली आरी, तीन पैन्दी छोटी बडी, चार छोटे फासनर, पांच छोटे बरमे, एक पैकेट गिटटी आदि बरामद किए हैं। अभियुक्त मोनू थाना खतौली जनपद का टॉप-१० अपराधी है। जिसपर अवैध शस्त्र तस्कर एवं अपहरण कर हत्या करने के अभियोग पंजीकृत है।

 

वार्षिक संत सम्मेलन का आयोजन
शुक्रताल। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत एवं रविदासिया धर्म अखाडा शुक्रतारी ,दुदधोवाला, शुक्रताल मे वार्षिक संत सम्मेलन का आयोजन 108 संत आचार्य गांधारी जी महाराज की प्रेरणा से 1008 संत सतपुर हरिदास महाराज की असीम कृपा से 11 अगस्त व 12 अगस्त को दो विससी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता 108 संत निरंजनदास जी महाराज,डेरा 108 संत श्रवणदास सचखण्ड बल्लला,जालन्धर,सेवादारा गुरूदेव आयुर्वेदाचार्य,विरेन्द्र दास सहित दूर दराज से आए संत महापुरूष विद्वाद एवं साधु संत समागम कार्यक्रम मे पहुंचे। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर अखण्ड जोज मंदिर का उदघाटन समाजसेवी भगत सिह प्रधान जी, बहादरपुर ने किया। ज्योत प्रज्जलवित जिला पंचायत सदस्य समाजसेवी शौकीन प्रधान ने की। कार्यक्रम मे मुख्य यजमान के रूप मे बाबूराम,पूर्व भण्डारण निरीक्षण अधिकारी, राजकुमार प्रधान, ओमवीर प्रधान, रामदास,रामेश्वर प्रधान ने की। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे 108 संत प्रेमनाथ योगी जी महाराज रहे। भण्डारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन मे अनेक श्रृद्धाललूओ ने हिस्सा लिया।

 

मोहर्रम के जुलूस पर रहेगी पाबंदी
मुजफ्फरनगर। मोहर्रम और रक्षा बंधन पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्वेश्य से थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर बौद्ध ने शिया समाज के लोगों से वार्ता कर कहा कि इस बार मोहर्रम का जुलूस प्रतिबंधित रहेगा। थाना परिसर में मोहर्रम व रक्षाबंधन पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर बौद्ध ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द के आगामी त्योहार मनाएं। उन्होने मोहर्रम को लेकर बैठक में मौजूद शिया समाज के लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि इस बार कोविड गाइडलाइन के चलते मोहर्रम का जुलूस प्रतिबंधित रहेगा। उन्होने सभ्रांत नागरिकों से सहयोग की अपील की। साथ ही उन्होने से नागरिकों से क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सुझाव मांगे। इस दौरान चेयरमैन पति जहीर कुरैशी, मशरूर इकबाल, खुर्शीद, हसीन मिया, वसीम हैदर, ब्रजभूषण अग्रवाल, हरपाल सिंह, राजेंद्र रस्तौगी, मनोज मदान, रूपेश गुप्ता, साबिर कुरैशी, हाजी शमशाद, सुनील कुमार, अमित राजवंशी आदि मौजूद रहे।

बाजार बंदी में छूट से व्यापारी खुश, कोचिंग सेंटर खोलने की तैयारी
मुजफ्फरनगर। त्यौहारों से ठीक पहले शासन ने जिले के व्यापारियों और कोचिग सेंटर संचालकों को राहत की सौगात दी है। शनिवार की साप्ताहिक बंदी खत्म होने की सूचना से व्यापारियों के चेहरों पर खुशी और राहत की लकीरें दिखीं। इससे त्यौहारों में रौनक को लौटने की उम्मीद जग गई है। वहीं कोचिग सेंटर खुलने से संचालकों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं को बुलाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर में बंद हुए कोचिग सेंटर को खोलने के आदेश जारी हो गए हैं। इसके तहत जिले के कोचिग सेंटर संचालकों सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है। अभ्यर्थियों ने बताया कि अभी तक वह आनलाइन कक्षाएं ले रहे थे, जिससे पूर्ण रूप से तैयारी नहीं हो पा रही थी। अब कोचिग सेंटर खुलने से राहत मिली है। कोविड नियमों का ध्यान रखते हुए कोचिग सेंटर में कक्षाएं लेने के लिए अभ्यर्थी जाने को तैयार हैं। वहीं तोमर क्लासेस के संचालक संजीव तोमर ने बताया कि कोचिग सेंटर खुलने के बाद भी कोविड गाइडलाइड का ध्यान रखना बड़ी चुनौती बना रहेगा। शुरू में पचास प्रतिशत छात्र-छात्राएं ही एक बैच में बुलाए जाएंगे। कमरों को सैनिटाइज कराने के साथ अतिरिक्त मास्क भी रखे जाएंगे। सेंटर खुलने की जरूरत थी। इसके लिए छात्र-छात्राएं भी काफी समय से इंतजार में थे।
त्यौहारों में मिली राहत से चलेगा व्यापार का पहिया-सप्ताह में शनिवार और रविवार को दो दिन चल रही बंदी में एक दिन की राहत से व्यापारी वर्ग खुश है। रेडीमेड कपड़ा व्यापारी राहुल गोयल का कहना है कि शनिवार की साप्ताहिक बंदी खुलने से अब यह तय हो गया कि सप्ताह में केवल रविवार को ही बाजार बंद रहेगा। इस फैसले का व्यापारी स्वागत करते हैं। अभी भी चोरी-छिपे दुकानें खुल रही थीं। अब यह होगा कि सोमवार से शनिवार तक व्यापारी पूर्ण रूप से बाजार में बैठेंगे। इससे त्यौहारों में बाजारों में रौनक बढ़ेगी। अहिल्याबाई चौक स्थित रेनबो पेंट के स्वामी रजत त्यागी ने बताया कि दो दिन साप्ताहिक बंदी रहने से व्यापार पर असर पड़ रहा था। त्यौहारों के दौरान काम उठता है। अब थोड़ी राहत मिली है कि एक एक दिन ही दुकान बंद रखनी पड़ेगी। अब देहात के ग्राहक भी शनिवार को दुकानों पर पहुंचकर सामान ले जा सकेंगे। केवल रविवार को रहेगा लाकडाउन
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि शनिवार की साप्ताहिक बंदी अब नहीं रहेगी। केवल रविवार को लाकडाउन रहेगा। मंगलवार को बाजार पूर्व की भांति रहेगा। मंगलवार को शहरी क्षेत्र में अधिकांश व्यापारी स्वेच्छा से दुकानें बंद रखते हैं। प्रशासनिक तौर पर केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + eighteen =