वैश्विक

Oregon concert Firing: nited States of america में छह लोगों को मारी गई गोली,एक मरीज की हालत गंभीर

Oregon concert Firing: United States of america में एक बार फिर सार्वजनिक रूप से गोलीबारी किये जाने की घटना सामने आई है. अमेरिका के यूजीन में आयोजित कसंर्ट स्थल के बाहर दो महिलाओं सहित छह लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है. इस मामले का संदिग्ध अभी भी घटनास्थल से फरार है. ओरेगन पुलिस ने यह जानकारी देते हुए चश्मदीदों से आगे आकर घटना के बारे में प्रशासन के साथ और जानकारी साझा करने की अपील की है.

यूजीन पुलिस विभाग ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि अधिकारियों को शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे यूजीन स्थित वॉउ हॉल के पिछले दरवाजे पर गोलीबारी की घटना होने की जानकारी मिली जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की. विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस मौके पर स्थिति का जायजा लेने और लोगों की मदद करने पहुंची थी.

यूजीन पुलिस प्रमुख क्रिस स्कीनर ने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो वहां पर छह लोगों को गोली से घायल देखा. लोग उस स्थान से भागने की कोशिश कर रहे थे और उनके दोस्त जमीन पर पड़े थे, वे मदद करने की कोशिश कर रहे थे.

एक मरीज की हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि एक व्यक्ति स्वंय अपने स्तर पर अपना इलाज करवा रहा है. उन्होंने बताया कि शनिवार को भी एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई थी जबकि बाकी की हालत स्थिर है.

पुलिस के मुताबिक घटना के समय लील बीन और जेय बैंग एवं अन्य कलाकारों का कार्यक्रम चल रहा था. हालांकि पुलिस अभी तक घटना के संदिग्ध को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है. गौरतलब है कि यूजीन ओरेगन के पोर्टलैंड से 177 किलोमीटर दक्षिण में है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + nine =