Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

व्यापारियो के हक की लडाई के लिए तैयार है संगठनः मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल

पुरकाजी। संयुक्त व्यापार मंडल में मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन व्यापारियो की समस्याओ के लिए हर समय तैयार है। व्यापारियों को शोषण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाएगा।

मंगलवार की प्रातः संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वधान में व्यापारियों की समस्याओ को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि व्यापारियों का शोषण किया भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष पीयूष गोयल ने कहा कि संयुक्त व्यापार मंडल का मुख्य उद्देश्य व्यापारी व दुकानदार भाइयों की व्यापार संबंधी समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर उठाना व उनका समाधान करवाना है

सामाजिक राजनीतिक परिवेश में संगठन ही एक ऐसा सशक्त आधार है जिसमें व्यापारी वर्ग अपनी समस्या से निजात पाने के साथ ही अपने सम्मान की रक्षा कर सकता है संगठन के माध्यम से ही व्यापारियों पर हो रहे अन्याय एवं कठिनाइयों व शोषण से निजात मिल सकती है हम

आप सभी व्यापारियों को पूणतः आश्वस्त करना चाहते हैं की आने वाले समय में व्यापारियों को होने वाली दिक्कतों के लिए संगठन 24 घंटे तैयार रहेगा व्यापारियों का शोषण किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नवनियुक्त नगरध्यक्ष रोबिन गोयल ने कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओ को लेकर हर समय तैयार है।

कार्यक्रम का संचालन सतविन्दर सिंह बेदी ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष पीयूष राणा की संस्तुति पर जिला महामंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह, रोबिन गोयल को नगर अध्यक्ष पुरकाजी नियुक्ति किया गया

बैठक में सतीश नागपाल, अजय जनमेजा, सौरभ मित्तल, लवि अग्रवाल, बब्बर बेदी, सतविन्दर सिंह बेदी, अभिषेक सिंघल, फहीम, वंश अग्रवाल, संदीप वर्मा, प्रदीप चौधरी, संजीव गोयल,विकास पाल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =