Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्रिसमस-डे के अवसर पर ऑन लाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया

मुजफ्फरनगर। क्रिसमस-डे के शुभ अवसर पर एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर बी0एस0सी0 (गृह विज्ञान) विभाग द्वारा क्रिसमस-डे पर छात्राओं के लिए एक ऑन लाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस ऑन लाईन प्रतियोगिता में बी0एस0सी0 (गृह विज्ञान) की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक चाटर्स, पोर्स्टस स्लोगन बनाये। प्रतियोगिता का संचालन विभागाध्यक्षा श्रीमति नीतु गुप्ता, स्वाति चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्रीमति अनामिका वर्मा व पिंकी रही।

प्रतियोगिता में शाजिया रहबर, रिया, सुम्बुल, तानिया, नितिका, खुशी चौधरी, राखि मलिक, प्रतिभा, रिया त्यागी, प्रगति बालियान, ऑचल, कुलसुम आदि छात्राओ ने भाग लिया।

प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि क्रिसमस डे मुख्य रूप से खुशियाँ बाँटने का त्यौहार है और इसका असली मकसद आपस में भाई चारा स्थापित करना है।

ईसा मसीह ने भी दुनिया के लोगो को प्रेम और भाई चारे के साथ रहने और सुख-दुख में एक दूसरे के काम आने का संदेश दिया था। उन्होने सभी शिक्षकों व छात्राओं को क्रिसमस डे की बधाई दी।

विभागाध्यक्षा श्रीमति नीतु गुप्ता ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा बनाये गये चाटर्स, पोर्स्टस स्लोगन की सरहाना करते हुए उन्हें क्रिसमस-डे की बधाई दी।

प्रतियोगिता को सफल रूप से आयोजित करने में श्रीमति एकता मित्तल, सपना, नीरज कुमार, सोनम, अकांक्षा, सोनिया, कमर रजा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर, संकेत, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + ten =