पाकिस्तानी मंत्री रशीद अहमद ने भारत को युद्ध की धमकी दी
पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। यहां तक कि इमरान सरकार में रेल मंत्री रशीद अहमद ने भारत को युद्ध की भी धमकी दी है।
इमरान के मंत्री ने शनिवार को विवादित बयान देते हुए पीएम मोदी की तुलना ‘हिटलर-मुसोलिनी’ से कर डाली है। उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमानों के लिए खड़ी हो रही समस्याएं दोनों देशों को युद्ध की तरफ ले जा सकती हैं।
उन्होंने दावा किया कि कश्मीर और भारत के मुसलमानों के साथ खड़ा उनकी जिम्मेदारी है। जिस ढंग से मोदी सरकार मुसलमानों के लिए समस्या खड़ी कर रही है
उससे दोनों देशों के बीच मतभेद में इजाफा होगा। रशीद पहले भी कह चुके हैं कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ, तो पूरा उप महाद्वीप इसमें शामिल होगा।
