Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

18 दिसम्बर से होगा श्रीराम कथा का आयोजन


मुजफ्फरनगर। धर्म समन्वय के तत्वाधान में श्रीराम कथा आयोजन समिति लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर द्वारा 18 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक टाउनहाल मैदान में प्रतिदिन दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जायेगा।

रूड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए धर्म जागरण समन्वय प्रांत ब्रज मेरठ व उत्तरांचल के प्रभारी ईश्वर दयाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी संस्कार विहिन होती जा रही है।

गुरूकुलों का अभाव हो गया है। प्रत्येक माता को अपने बच्चों को श्रीराम, श्रीकृष्ण, लवकुश, धु्रव, प्रहलाद जैसा संस्कारी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीता, दुर्गा, सावित्री, पदमनि जैसी त्यागी माताएं इस देश में हुई है लेकिन आज हम अपने संस्कारों को छोडकर पश्चिमी संस्कृति के पीछै भाग रहे है। ईश्वर दयाल ने बताया कि बच्चों को संस्कारवान एवं संस्कारित बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ लगातार प्रयासरत है इसी परिपेक्ष्य में आगामी 18 दिसम्बर से बृहस्पतिवार 26 दिसम्बर तक टाउनहाल मैदान में प्रतिदिन दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा।

मानस ममृज्ञ कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसास्वादन करायेंगे। कथा के आरम्भ होने से पूर्व 18 दिसम्बर को सवेरे एक विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें 2100 महिलाएं अपने सिरों पर कलश रखकर श्रीराम कथा का गुणगान करते हुए कथास्थल पर पहुंचेगी

तत्पश्चात कलश स्थापना होगी और कथा का शुभारम्भ होगा। इस दौरान आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कंसल, महामंत्री सचिन सिंघल, कोषाध्यक्ष कुलदीप गोयल, संयोजक चौ. ओमकार सिंह, ललित अग्रवाल, संजय लखान, जिला संघ चालक सुनेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk